Search

    Select Website Language

    मूंदीताल में पीएचसी सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

    9 months ago

    राजगढ़ सादुलपुर के निकटवर्ती गांव मूंदीताल में 19 जुलाई को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण सादे समारोह में किया गया। तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया व सादुलपुर की पूर्व विधायक कमला कस्वां ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पशु चिकित्सा उप-केन्द्र के साथ-साथ मिसिंग लिंक सड़क भामासी-खैमाणा एवं ढ़ाणियों के विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
    इस अवसर पर विधायक बुडानिया ने कहा कि हमने अनेकों विकास के कार्य करवाए हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों को नई मजबूती मिलेगी और चिकित्सा सुविधाओं का लाभ आमजन तक सुलभ होगा। पूर्व विधायक कमला कस्वां ने कहा कि मूंदीताल पंचायत विकास कार्यों में सदैव अग्रणी और मॉडल रही है। इस ग्राम पंचायत के नागरिक विकास कार्यों के प्रति काफी जागरूक हैं और उसी का परिणाम है कि करोड़ों रूपयों की लागत के विकास कार्यों की सौगात आज पंचायतवासियों को मिली है। पूर्व सरपंच राजकुमार बेनीवाल ने बताया कि इन कार्यों का लोकार्पण एवं जनसंवाद 4 मई को होना था मगर चुनाव आचार संहिता के कारण स्थगित करना पड़ा।
    सेवाभावी बबलू कड़वासरा को इस मौके पर सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने पिता उम्मेद जी कड़वासरा की स्मृति में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जन सुविधार्थ विभिन्न उपकरण उपलब्ध करवाए हैं। साथ ही महिला कांग्रेस की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुश्री सुनिता कपूरिया का भी सम्मान किया गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    रतनपुरा, डोकवा और सादुलपुर के ग्रामीणों ने पुलिस टीम का किया सम्मान
    Next Article
    राजगढ़ हाईवे किनारे मृत मिले तीन सांड, एक घायल; पुलिस की निगरानी में दफनाया गया

    Related Social Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment