Search

    Select Website Language

    मौसम विभाग:बीकानेर में बूंदाबांदी, आसमान में छायी रही घटाएं, श्रीडूंगरगढ़ में हुई 79 एमएम बारिश

    1 year ago

    रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों में मेघ मेहरबान रहे, जबकि शहर में मामूली बूंदाबांदी ही हुई। श्रीडूंगरगढ़ में एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश के कारण गलियां जलमग्न हो गईं। स्वास्थ्य केंद्र में पानी भर गया। तहसील कार्यालय ने 79 एमएम बारिश रिकॉर्ड की है। बीकानेर पर सावन इस बार मेहरबान है। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर और गांवों में जगह-जगह पानी भर गया है। श्रीडूंगरगढ़ में एक घंटे में 79 एमएम बारिश हुई है। खिंयेरा में भी अच्छी बारिश के समाचार हैं। पांचू में बीस मिनट तक बादल बरसे, जबकि गजनेर और बीकानेर में मामूली बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने बीकानेर में रविवार को मात्र 10 एमएम बारिश रिकॉर्ड की है। आसमान में पूरे दिन काली घटाएं छायी रहीं। बरसात के कारण मौसम में काफी बदलाव आया है। दिन का अधिकतम मापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग में 18 जुलाई तक मध्यम और भारी बरसात की चेतावनी दी है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    इंग्लिश मीडियम: 11वीं कक्षा में कामर्स-आर्ट्स नहीं:प्रदेश के 970 स्कूलों में सिर्फ विज्ञान संकाय, तय सीटें भरना मुश्किल
    Next Article
    नगर निगम की अच्छी पहल:330 आटो व वैन चालकों की आंखें जांचीं, दोष के बाद भी नहीं लगा रहे थे चश्मे

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment