Search

    Select Website Language

    इंग्लिश मीडियम: 11वीं कक्षा में कामर्स-आर्ट्स नहीं:प्रदेश के 970 स्कूलों में सिर्फ विज्ञान संकाय, तय सीटें भरना मुश्किल

    1 year ago

    बीकानेर सहित प्रदेश के 970 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 11वीं कक्षा के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन स्कूलों में विज्ञान संकाय में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी 16 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हालांकि इन स्कूलों से 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी जो साइंस लेने के इच्छुक है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। रिक्त रहने वाली सीटों पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका मिलेगा। वही इन स्कूलों से पास आउट कॉमर्स -आर्ट्स पढ़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों को दूसरे स्कूलों में प्रवेश लेना होगा। निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आने पर 18 जुलाई को लॉटरी निकाली जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की सूची 19 जुलाई को स्कूल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा होगी। हालांकि रिक्त सीटों का भरना मुश्किल नजर आ रहा है। प्रत्येक स्कूल की 11वीं कक्षा में 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रदेश के सभी 970 इंग्लिश मीडियम स्कूलों में साइंस संकाय के तहत फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स चारों विषय स्वीकृत किए गए हैं। बीकानेर के 72 इंग्लिश मीडियम स्कूलों में इस साल 11वीं कक्षा शुरू बीकानेर जिले में 171 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित है। इनमें से इस साल 72 स्कूलों में 11वीं कक्षा की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है। ग्रामीण क्षेत्र के अनेक महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में लेक्चरर के पद भर नहीं गए हैं।हिंदी मीडियम स्कूलों में प्रवेश 31 जुलाई तक : महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में विज्ञान संख्या के तहत प्रवेश के लिए 16 जुलाई तक अभ्यर्थियों को आवेदन करना होगा। जबकि हिंदी मीडियम स्कूलों में 9वीं से 12वीं की प्रवेश की प्रक्रिया 31 जुलाई तक चलेगी। इंग्लिश मीडियम में प्रवेश से वंचित छात्र हिंदी मीडियम स्कूलों में प्रवेश ले सकेंगे। 3737 स्कूलों में लेक्चरर के 5500 से अधिक पद खाली महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 11 हजार शिक्षकों की पोस्टिंग के बाद भी लेक्चरर के 5500 से अधिक पद रिक्त हैं। महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में चयन परीक्षा के जरिए केवल 875 लेक्चरर को प्रदेश के विभिन्न इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पोस्टिंग दी गई है। जबकि रिक्त पद 6300 से अधिक थे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    जरूरतमंदों की अंतिम यात्रा का सहारा बना पंजाबी समाज:कोरोना काल में शुरू की थी मुहिम, अब तक 500 मृतकों की करा चुके निशुल्क अंत्येष्टि
    Next Article
    मौसम विभाग:बीकानेर में बूंदाबांदी, आसमान में छायी रही घटाएं, श्रीडूंगरगढ़ में हुई 79 एमएम बारिश

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment