Search

    Select Website Language

    कृष्णानंद गिरि महाराज की पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रम हुए

    1 year ago

    बीकानेर| स्वामी कृष्णानंद गिरी महाराज की पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धापूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। संत और श्रद्धालुओं ने महाराज की 33वीं पुण्यतिथि पर रतनेश्वर महादेव मंदिर में पंडित जुगल किशोर ओझा के आचार्यत्व मे शक्तिरतन रंगा, पिन्टू जोशी, अशोक पुरोहित एडवोकेट आदि ने रूद्राभिषेक, चित्र पूजन किया। बाद मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें स्थानीय धर्मगुरुओं, सामाजिक व साहित्यिक बिरादरी के लोग शामिल हुए। अंत में भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विर्मशानंद महाराज ने गुरु महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु ही वह दीपक हैं, जो अज्ञान के अंधकार को मिटाकर आत्मज्ञान का प्रकाश देते हैं। स्वामी कृष्णानंद गिरी महाराज जैसे संतों का जीवन स्वयं एक ग्रंथ है, जिसे पढ़कर आत्मा को दिशा मिलती है। साधना और संयम का महत्व समझाते हुए कहा कि जैसे स्वामी कृष्णानंद ने सादा जीवन, गहन चिंतन और निश्छल सेवा को अपनाया, वैसे ही हर साधक को चाहिए कि वह अपने भीतर उस दिव्यता को जागृत करे। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर नारायण दास रंगा, साहित्यकार मालचंद तिवाडी, कमल रंगा, राजेन्द्र जोशी, हरिशंकर आचार्य, रासू जोशी, गोकुल जोशी, नवल व्यास, संजीव गर्ग, अशोक व्यास, सन्नू रंगा, रामकुमार हर्ष, बंटी व्यास, मनोज व्यास, शिवजी रंगा, सुरेन्द्र व्यास, बिन्दू रंगा, पपू जोशी आदि ने महाराज के चित्र पर पुष्पाजंलि अपिर्त की।
    Click here to Read More
    Previous Article
    फल की कीमत में गिरावट:सुपर फ्रूट एवोकैडो ड्यूटी फ्री और समुद्री मार्ग से आने से भाव 300 रुपए किलो आए, पहले 1100 रुपए किलो तक बिकता था
    Next Article
    जिला अग्रवाल महासमिति ने मेधावियों को सम्मानित करने का लिया निर्णय

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment