Search

    Select Website Language

    जिला अग्रवाल महासमिति ने मेधावियों को सम्मानित करने का लिया निर्णय

    1 year ago

    भास्कर न्यूज। धौलपुर जिला अग्रवाल महासमिति धौलपुर की कार्यकारिणी बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अग्रवाल महासमिति जिलाध्यक्ष ऋषि मित्तल ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्वी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गिरीश गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्नालाल मंगल, राष्ट्रीय उप महामंत्री प्रेमचंद मंगल, संरक्षक डॉ राधेश्याम गर्ग, महिला संगठन जिलाध्यक्ष सरोज मंगल, युवा अध्यक्ष अविनाश गर्ग थे। प्रदेशाध्यक्ष गिरीश गर्ग ने कहा कि अग्रवाल समाज जिले की धुरी है। समाज के बच्चे आईआईटी, आईआईएम, नीट, पीएटीएफ सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के बच्चों में टेलेंट होने के बावजूद सिविल सर्विसेज की झुकाव नही है। उन्होंने बच्चों को इन परीक्षाओं की तरफ भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। गर्ग ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने एवं कुरीतियों को खत्म करने के लिए अग्रबन्धुओं को प्रेरित किया। जिला महामंत्री राजेश कुमार गर्ग ने गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए जिला सदस्यता सूची संशोधन (अपडेट) की प्रगति रिपोर्ट सदन में रखी। उन्होंने बताया कि सूची संशोधन की प्रक्रिया को महेश मंगल के नेतृत्व में टीम द्वारा अपडेट किया जा रहा है। इसीप्रकार सदन में अग्र जनगणना की समीक्षा की गई। बैठक में महामंत्री ने बताया कि जिला में अग्र जनगणना की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही हैं। जिसे 31 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में सत्र 24-25 में सफल मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय किया गया। जिला महामंत्री ने बताया कि अग्रवाल समाज के 10 वीं में 90 प्रतिशत से अधिक एवं 12 वीं में वाणिज्य एवं विज्ञान वर्ग में 90 प्रतिशत से अधिक तथा कला वर्ग में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल बच्चों को जिला महासमिति द्वारा सम्मानित करने का निर्णय किया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं में उत्तीर्ण मेधावी छात्र/छात्राओं को अंकतालिका 31 अगस्त तक ईकाई अध्यक्ष व महामंत्री के समक्ष जमा करानी होगी। बैठक में समाज की एकता एवं संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से चर्चा की गई। बैठक में समाज बंधुओं ने अधिवेशन बुलाने का निर्णय किया। संचालन जिला महामंत्री राजेश गर्ग ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष राधेश्याम गर्ग, अध्यक्ष मांगीलाल मोदी, गौरीशंकर सरपंच, धाधूराम मंगल, रामनारायण बंसल, मुन्नालाल गोयल, मा. नेमीचंद अग्रवाल, गोवर्धनदास बंसल, राजकुमार सिंघल, राजकमल विंदल, नीतू सिंघल, डॉ निरमा सिंघल, ज्योति मित्तल, कमल सिंघल, अखिलेश गोयल, विष्णु मासलपुरिया, सहमंत्री मुकेश बंसल, अध्यक्ष मुकेश गोयल, अध्यक्ष अशोक बंसल, अध्यक्ष सुरेश सिंघल, अध्यक्ष राकेश गर्ग, हरिओम गर्ग, अध्यक्ष अनिल सिंघल एवं अध्यक्ष सतीश सिंघल सहित जिले की सभी ईकाइयों के अध्यक्ष, मंत्री आदि मौजूद थे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    कृष्णानंद गिरि महाराज की पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रम हुए
    Next Article
    मुख्य सड़क पर गड्ढे से हादसे की आशंका

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment