Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जैसलमेर में 12 जुलाई के बाद मानसून होगा मेहरबान:तीन-चार दिन लगातार बारिश चलने की संभावना, उमस ने किया बेहाल

    6 months ago

    पश्चिमी जिले जैसलमेर में पिछले 6 दिनों से मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। हालांकि बादलों ने डेरा डाल रखा है पर बरस नहीं रहे हैं। लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है मगर उमस ने बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग की बात करें तो पश्चिमी जिले से रुठा मानसून 13 जुलाई से मेहरबान होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 12 जुलाई तक मौसम साफ रहेगा व 13 जुलाई को बारिश का यलो अलर्ट है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि 12 जुलाई के बाद ​बारिश की संभावना है। और तीन चार दिन लगातार बारिश का दौर चलने की संभावना है। काले बादलों ने तरसाया बुधवार सुबह काले बादलों की आवाजाही ने आस जगाई थी कि अच्छी बारिश होगी। लेकिन एक बूंद भी पानी नहीं बरसा। ऐसे में लगातार छठे दिन भी लोगों को मायूसी झेलनी पड़ी। हालांकि तापमान कम रहने के कारण भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। लेकिन उमस अभी भी लोगों के पसीने छुड़ा रही। उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। आगामी मानसून की बारिश के बाद उमस से भी राहत मिलने की संभावना है। तापमान 37 डिग्री के आसपास जुलाई माह में अधिकतम तापमान 39 डिग्री से नीचे ही रहा है। वहीं रात का पारा भी 27 व 28 डिग्री के बीच चल रहा है। ऐसे में भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। बुधवार को दिन के पारे में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं रात के पारा स्थिर रहा। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री व न्यूनतम 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। 13 जुलाई से मानसून की बारिश की संभावना पश्चिमी जिले से रुठा मानसून 13 जुलाई से मेहरबान होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। 13 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि 12 जुलाई के बाद ​बारिश की संभावना है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    दौसा में 80 फीट गहरे कुएं में कूदी महिला:30 फीट पानी में पाइप को पकड़े रही; दो पुलिस कांस्टेबलों ने रात को ही कुएं में उतरकर बचाई जान
    Next Article
    'ब्यूटी विद ब्रेन' कॉन्टेस्ट में मॉडल्स ने दिखाई प्रतिभा:मिस राजस्थान के फिनाले वीक में टॉप 28 फाइनलिस्ट ने पेश किए टॉप मॉडल लुक

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment