Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दौसा में 80 फीट गहरे कुएं में कूदी महिला:30 फीट पानी में पाइप को पकड़े रही; दो पुलिस कांस्टेबलों ने रात को ही कुएं में उतरकर बचाई जान

    6 months ago

    दौसा जिले के पापडदा थाना क्षेत्र में एक महिला खुद की जान जोखिम में डालकर कुएं में कूद गई। घटनाक्रम बीती रात खवारावजी गांव का है, परिजनों को पता चलने पर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली और दो जवानों ने हिम्मत दिखाते हुए कुएं में उतरकर महिला की जान बचाई। तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बताया कि महिला के कुएं में कूदने की सूचना पर थाना इंचार्ज संतचरण सिंह मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे तो वहां राजन्ति नाम की महिला के कुएं में गिरे होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस थाने के कांस्टेबल में महेश और कमल ने हौंसला दिखाते हुए रात के अंधेरे में ही रस्से के सहारे कुएं में उतर महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। थाना इंचार्ज संतचरण सिंह ने बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला रात को 80 फीट गहरे कुएं में कूद गई थी, इसमें करीब 30 फीट पानी भरा हुआ था। जिसने बोरवेल के पाइप को पकड़े रखा, दो कांस्टेबलों ने उसे कुएं से बाहर निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसका स्वास्थय ठीक है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    भीलवाड़ा के पटरी पार एरिया में 2 घंटे पावर कट:मेंटेनेंस वर्क के चलते 10 से 12 बजे तक नहीं होगी सप्लाई
    Next Article
    जैसलमेर में 12 जुलाई के बाद मानसून होगा मेहरबान:तीन-चार दिन लगातार बारिश चलने की संभावना, उमस ने किया बेहाल

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment