Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    हासियावास डैम विरोध: 53वें दिन किसानों ने किया सद्बुद्धि हवन, सरकार से उपजाऊ जमीन बचाने की मांग

    1 hour ago

    यमुना जल प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित हासियावास डैम के विरोध में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना ताम्बाखेड़ी में 53वें दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत किसानों ने धरना स्थल पर सद्बुद्धि हवन का आयोजन कर सरकार को किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होने की प्रार्थना की।

    किसानों की प्रमुख मांग है कि डैम का निर्माण उपजाऊ कृषि भूमि के बजाय खाली पड़ी बंजर भूमि पर किया जाए, ताकि उनकी खेती और आजीविका प्रभावित न हो।

    हवन और विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं शामिल हुईं। किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी जमीन को सुरक्षित रखने के संबंध में लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

    हासियावास डैम विवाद, किसानों की मांगों और ताम्बाखेड़ी धरने की हर जमीनी अपडेट के लिए सिटी न्यूज़ से जुड़े रहें।

    Click here to Read More
    Previous Article
    City News ग्राम मित्र बनें और अपने गांव की पहचान पूरे राजस्थान तक पहुंचाएं

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment