Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    चोरी से पहले बिजली मीटर के तार काटे:युवक नींद से जागा, तब रसोई का गेट खुला मिला, नगदी चुराकर भागे

    1 year ago

    सीकर के धोद थाना इलाके में चोरी का मामला सामने आया है। जिस दौरान चोरी हुई तब परिवार के लोग मकान में ही सोए थे। रात को लाइट नहीं आई तो परिवार के युवक की नींद खुली। तब उसे चोरी का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में धोद के सिहोट बड़ी गांव निवासी विक्रम चोटिया ने रिपोर्ट दी है कि रात को करीब 10 बजे परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। करीब 1:30 बजे उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि घर पर लाईट ही नहीं आ रही है। विक्रम को रसोई का गेट खुला हुआ मिला। जब उसने रसोई में जाकर देखा तो वहां गैस सिलेंडर, फ्रीज के ऊपर रखे हजारों रुपए भी नहीं मिले। विक्रम और उसके परिवार के लोगों ने आसपास देखा तो कुछ पैरों के निशान मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    सिलीसेढ़ बांध 5 दिन से केवल 4 इंच खाली:बारिश कम होने से बांध की ऊपरा नहीं चल सकी, जयसमंद में भी पानी नहीं
    Next Article
    कोटा में कांग्रेस ने स्कूली छात्रों को हेलमेट बांटे:बोले- सरकार ले बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी; नहीं तो दे इस्तीफा

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment