Search

    Select Website Language

    सिलीसेढ़ बांध 5 दिन से केवल 4 इंच खाली:बारिश कम होने से बांध की ऊपरा नहीं चल सकी, जयसमंद में भी पानी नहीं

    1 year ago

    पिछले 5 दिनों से सिलीसेढ़ बांध 4 इंच खाली है। अचानक मानसून की बेरुखी के कारण बांध की ऊपरा नहीं चल सकी। जबकि 5 दिन पहले दो बार अच्छी बारिश होते ही बांध में करीब ढाई फीट पानी आ गया था। अब केवल 4 इंच पानी की कसर है। उसके बाद बांध की ऊपरा शुरू हो जाएगी, जिसका सबको इंतजार है। करीब पांच दिनों से हर दिन लोग बांध की ऊपरा देखने जाते हैं। लेकिन बांध उतना ही खाली मिलता है। एक अच्छी बारिश का इंतजार है। सिलीसेढ़ के आसपास के क्षेत्र में जोरदार बारिश होते ही ऊपरा शुरू हो जाएगी। अब बांध में 28.5 फीट पानी, केवल 4 इंच खाली सिलीसेढ़ बांध में अब केवल 28.5 फीट पानी है। केवल 4 इंच खाली है। इतना पानी आते ही बांध से ऊपरा शुरू हो जाएगी। 5 दिन पहले अच्छी बारिश होने के बाद बांध में काफी पानी आया था। तब लग रहा था कि रात को ही बांध की ऊपरा शुरू हो जाएगी। लेकिन उसके बाद बिल्कुल ही बारिश नहीं हो सकी। इस कारण ऊपरा भी नहीं चल पाई। जयसमंद बांध पूरी तरह खाली सिंचाई विभाग के अनुसार जयसमंद बांध पूरी तरह खाली है। सिलीसेढ़ बांध भरने के बाद उसका पानी जयसमंद बांध में जाता है। लेकिन अब सिलीसेढ़ बांध ही नहीं भरा है। इस कारण जयसमंद बांध में भी पानी नहीं जा रहा। जबकि अलवर के लिए जयसमंद बांध में पानी आना जरूरी है। तभी भूजल स्तर बढ़ने की संभावना है। वैसे अलवर में पानी का बड़ा संकट है। गर्मियों के दिनाें में पानी की किल्लत अधिक रहने लगी है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    टोंक में मौसम रहा साफ, बारिश की संभावना नहीं:बीसलपुर बांध से दूसरे दिन भी एक गेट से पानी की निकासी
    Next Article
    चोरी से पहले बिजली मीटर के तार काटे:युवक नींद से जागा, तब रसोई का गेट खुला मिला, नगदी चुराकर भागे

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment