Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कोटा में कांग्रेस ने स्कूली छात्रों को हेलमेट बांटे:बोले- सरकार ले बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी; नहीं तो दे इस्तीफा

    6 months ago

    झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्कूलों की जर्जर बिल्डिंग ठीक करवाने की मांग उठने लगी है। कोटा में कांग्रेस महासचिव राखी गौतम की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने श्रीनाथपुरम सी स्थित सरकारी स्कूल में बच्चों को हेलमेट बांटे। राखी गौतम ने कहा कि ये स्कूल 12 वीं तक है। स्कूल की बिल्डिंग खस्ताहाल है। एक कमरे को तो बंद कर रखा है। यहां प्लास्टर गिर रहा है, सरिए निकल रहे हैं। यहां झालावाड़ जैसा हादसा नहीं हो इसलिए सांकेतिक रूप से सरकार को चेताया है और बच्चों को हेलमेट बांटे हैं। ताकि हादसा होने की स्थिति में बच्चों के सिर पर चोट नहीं लगे। स्कूल बिल्डिंग की हालत खराब राखी ने कहा कि हमारे छोटे-छोटे मासूम बच्चे स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। स्कूल की बिल्डिंग की हालत खराब है। आज भी सरकार सो रही है। दुख की बात है कि शिक्षा मंत्री कोटा से हैं और वो झालावाड़ हादसे के बाद ऐसा बयान दे रहे हैं कि ' मैं अपनी जेब से पैसा दूं क्या"। जबकि ऐसी स्थिति में स्कूली बच्चों के साथ खिलवाड़ होता है तो जेब से भी पैसे देने पड़े तो देने चाहिए। झालावाड़ हादसे के बाद भी सरकार कोई ऐसा काम नहीं कर रही है जिससे मैसेज जाए कि हमने बच्चों के लिए कुछ किया है। सरकार फिजूल खर्च कर रही है, उसे चिकित्सा और शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। सरकार दे इस्तीफा हेलमेट बांटना केवल सांकेतिक प्रदर्शन है। स्कूल का प्लास्टर गिर रहा है, सरिए दिखाई दे रहे हैं। झालावाड़ जैसी घटना अगर यहां होती है तो कम से कम सिर पर चोट नहीं आएगी। बच्चों के हाथ पैर में लगने पर क्षतिपूर्ति हो सकती है। लेकिन सिर में लगने की क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि हमने आज सांकेतिक रूप से हेलमेट बांटकर सरकार को चेताया है, तुरंत एक्शन ले, बच्चों की रक्षा की जिम्मेदारी ले, अगर बच्चों की जिम्मेदारी नहीं लें सकती तो इस्तीफा दे देना चाहिए।
    Click here to Read More
    Previous Article
    चोरी से पहले बिजली मीटर के तार काटे:युवक नींद से जागा, तब रसोई का गेट खुला मिला, नगदी चुराकर भागे
    Next Article
    रेवाड़ी में ट्रेन से महिला का बैग चोरी:मंगलसूत्र-कैश समेत अन्य सामान ले गए; राजस्थान के भीलवाड़ा से लौट रहे थे

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment