Search

    Select Website Language

    भैंरो दरवाजे के पास सड़क पर आया हिरण का बच्चा:टक्कर लगने के बाद लोगों ने वन विभाग को सूचना दी, रेस्क्यू किया

    11 months ago

    सवाई माधोपुर के भैरू दरवाजे के पास एक हिरण (चीतल) का बच्चा जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। इस दौरान यहां तेज गति वाहनों ने हिरण के बच्चे को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण को रेस्क्यू किया। रणथम्भौर की रेस्क्यू टीम ने किया रेस्क्यू प्रत्यक्षदर्शी पूर्व पार्षद ओमप्रकाश कुमावत ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे यह हिरण का बच्चा जंगल से निकलकर भैंरो दरवाजे के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर आ गया। इस दौरान एक तेज गति वाहन ने हिरण के बच्चे को टक्कर मार दी।‌ जिससे हिरण का बच्चा घायल हो गया। हिरण के बच्चे के घायल होने के बाद लोगों ने उसे सड़क के किनारे ले जाकर उसकी सुरक्षा की। इसी के साथ ही घटना की जानकारी वन विभाग को दी। जानकारी मिलने के बाद रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर हिरण के बच्चे को रेस्क्यू कर रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के वेटरनरी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां हिरण के बच्चे का उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार फिलहाल हिरण के बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    जिला कलेक्टर पाली से मिले अमरइंद्रा नगरवासी:बोले- ऊंचे हाई टेंशन टावर का काम रुकवाया जाए नहीं तो उन्हें नहीं मिलेंगे मकानों के पट्‌टे
    Next Article
    अस्पताल में क्रेन टूटकर मजदूर के सिर पर गिरी, मौत:नीचे खड़ा होकर काम कर रहा था, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment