Search

    Select Website Language

    अस्पताल में क्रेन टूटकर मजदूर के सिर पर गिरी, मौत:नीचे खड़ा होकर काम कर रहा था, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    10 months ago

    सवाई माधोपुर के ठींगला स्थित निर्माणाधीन अस्पताल में आज बुधवार शाम को एक दुखद हादसा सामने आया। यहां काम करते समय टावर क्रेन टूटने से एक मजदूर की मौत हो गई। क्रेन टूटकर सिर पर गिर पड़ी अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी जौन सिंह ने बताया कि आज शाम करीब साढ़े पांच ठींगला स्थित निर्माणाधीन अस्पताल में मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक टावर क्रेन टूटकर एक मजदूर से सिर पर गिर पड़ी। जिससे मजदूर गंभीर घायल हो गया। गंभीर घायल को मौके से आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान दम तोड़ा जहां उपचार के दौरान घायल नरेंद्र (40) पुत्र ओमकार यादव निवासी चांदपुर जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश ने दम तोड़ दिया। जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस की ओर से घटना की जानकारी मजदूर नरेंद्र यादव के परिजनों को दे दी गई। वहीं मजदूर के शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया‌। जिसका परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस साल से ठींगला में जिला मेडिकल कॉलेज संचालित है। इसी के पास अस्पताल का काम चल रहा है। इसी निर्माणाधीन अस्पताल में आज शाम को काम करते समय यह दुखद हादसा सामने आया है। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई।
    Click here to Read More
    Previous Article
    भैंरो दरवाजे के पास सड़क पर आया हिरण का बच्चा:टक्कर लगने के बाद लोगों ने वन विभाग को सूचना दी, रेस्क्यू किया
    Next Article
    टोंक में 8 बजरी माफिया गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप:बजरी से भरे 15 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 2 लोडर व 3 बाइक जब्त

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment