Search

    Select Website Language

    अमित शाह का OSD बताकर ज्वेलर युवती से गहने लिए:हीरे का हार और ब्रेसलेट लेकर धमकाया, पहले भी बन चुका फर्जी IPS और RAS अफसर

    1 year ago

    खुद को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ओएसडी (सलाहकार) बताकर अहमदाबाद की ज्वेलर युवती को ठगने वाले बदमाश को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश युवती को धमकाकर और ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपए की डिमांड भी कर रहा था। आरोपी की फेसबुक पर युवती से दोस्ती हुई थी। युवती जयपुर में एक प्रोग्राम में शामिल होने आई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे मिलने बुलाया और धोखे से डायमंड का हार और ब्रेसलेट ले लिया। धमकाया- किसी को बताया तो बदमाशों से उठवा दूंगा। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगे गए गहने और वारदात में यूज एक्सयूवी जब्त की है। आरोप के खिलाफ जयपुर और सीकर में पहले भी आरएएस और आईपीएस अधिकारी बनकर ठगी करने के मामले दर्ज हैं। युवती की फेसबुक पर हुई थी आरोपी से दोस्ती डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया- नीरज कुमार शर्मा (26) पुत्र भगवान सहाय निवासी मनेमा, हिंडौन सिटी (करौली) को अरेस्ट किया है, जो जवाहर सर्किल इलाके में दुर्गा कॉलोनी में रहता है। उसके खिलाफ अहमदाबाद की रहने वाली युवती ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। युवती ने शिकायत में बताया- करीब 1 महीने पहले फेसबुक पर दीपक शर्मा नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। दीपक शर्मा ने खुद को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ओएसडी (सलाहाकार) बताया। इसके बाद रोज मैसेज करने लगा। इस दौरान उसने बताया कि उसके पिता पुलिस अधिकारी और भाई गोवा में आईपीएस है। मिलने बुलाकर गहने ले लिए, रुपए मांगने लगा पीड़ित युवती ने बताया- वह अहमदाबाद में ज्वेलरी का बिजनेस करती है। करीब 3 दिन पहले एक प्रोग्राम में शामिल होने जयपुर आई थी। प्रोग्राम में शामिल होने के बाद आरोपी ने उसे कॉल कर मिलने के बहाने जवाहर सर्किल बुलाया। मिलने जाने पर धोखे से डायमंड का हार और हाथ का ब्रेसलेट ले लिया। धमकाया- किसी को बताया तो मैं बदमाशों से उठवा दूंगा। आरोपी ने कहा- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ओएसडी होने के साथ ही मेरे कई रिश्तेदार पुलिस अधिकारी हैं, तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। गहने देने के लिए कहा तो ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपए की डिमांड करने लगा। परेशान होकर शनिवार रात को आरोपी के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में शिकायत दी। पहले भी बना फर्जी आरएएस और आईपीएस युवती की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की। पुलिस जांच में आरोपी दीपक कुमार के फर्जी ओएसडी होने का पता चला। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की और रविवार दोपहर दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ज्वेलर युवती से ठगे गहने और वारदात में इस्तेमाल एसयूवी गाड़ी जब्त कर ली।
    Click here to Read More
    Previous Article
    रिमझिम बारिश के बीच निकली कावड़ और कलश यात्रा:गाजे-बाजे के साथ सर्व सनातन समाज के 800 लोग हुए शामिल
    Next Article
    बाड़मेर में आज चार घंटे लाइट रहेगी बंद:मारूड़ी जीएसएस के मेंटनेंस कार्य के चलते 11 बजे तक लाइट कटौती

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment