Search

    Select Website Language

    रिमझिम बारिश के बीच निकली कावड़ और कलश यात्रा:गाजे-बाजे के साथ सर्व सनातन समाज के 800 लोग हुए शामिल

    1 year ago

    टोंक में भारतीय सनातन मंडल की ओर से द्वितीय विशाल कावड़ व कलश यात्रा रविवार को रिमझिम बारिश के बीच निकली। कावड़ यात्रा में टोंक शहर के गायक धनराज साहू के 2 साल के पोता राघव से लेकर किशोर और किशोरियां, महिला-पुरुष, युवक-युवतियां शामिल हुई। इस दौरान लोग भगवान के जयकारे लगाते चल रहे थे। भारतीय सनातन मंडल के सदस्यों ने बताया कि पिछली साल की तरह इस बार भी सनातन एकता के रंग में रंगी भगवा टोली, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ रविवार सुबह कावड़ लेकर निकली। इसमें करीब 800 कावंड़िएं शामिल हुए। इसमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में कलश लेकर चल रही थी। श्रीराधा-कृष्ण मंदिर से हुआ शुभारंभ हेमंत पंवार ने बताया कि कावड़ व कलश यात्रा छावनी के श्रीराधा-कृष्ण मंदिर से विधिवत कलश पूजन के साथ शुरु हुई। यह पुलिस लाइन, बमोर गेट, गांधी पार्क, घंटाघर, हुए मुख्य बाजार से होकर, बड़ा कुआ, सवाई माधोपुर चौराहा होते हुए मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां कावड़ में लाए जल से कांवड़ियों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    मदन सिंह तीसरी बार बने श्री राजपूत सभा के जिलाध्यक्ष:समर्थकों किया स्वागत, जिलाध्यक्ष बोले- सबको साथ लेकर समाजहित में काम करूंगा
    Next Article
    अमित शाह का OSD बताकर ज्वेलर युवती से गहने लिए:हीरे का हार और ब्रेसलेट लेकर धमकाया, पहले भी बन चुका फर्जी IPS और RAS अफसर

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment