Search

    Select Website Language

    बाड़मेर में आज चार घंटे लाइट रहेगी बंद:मारूड़ी जीएसएस के मेंटनेंस कार्य के चलते 11 बजे तक लाइट कटौती

    1 year ago

    बाड़मेर शहर के आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार को चार घंटे तक लाइट सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान 33/11 केवी मारुडी जीएसएस पर मेंटनेंस का कार्य किया जाएगा। पावर कट सुबह 7 बजे से 11 बजे तक रहेगा। सहायक अभियंता नवल किशोर मीना ने बताया- 33/11 केवी मारुडी जीएसएस पर मेंटनेंस कार्य के लिए सोमवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। इस कारण 33 केवी जीएसएस से जुड़े सभी फीडर बंद रहेंगे। इसके चलते इस जीएसएस से जुड़े आसाडा की बेरी, दरुड़ा, दांता, मारुडी, मिठड़ी ओर जसाई सहित अन्य क्षेत्र की लाइट सप्लाई 4 घंटे बंद रहेगी। गौरतलब है कि बाड़मेर जिले में घोषित और अघोषित लाइट कटौती का दौर लगातार जारी है। इस गर्मी व उमस में लोगों का हाल बेहाल कर दिया। वहीं बीते दिनों आए अंधड़ के बाद शिव क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफॉर्मर व लाइट के पोल नीचे गिरने से लाइट सप्लाई बंद है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    अमित शाह का OSD बताकर ज्वेलर युवती से गहने लिए:हीरे का हार और ब्रेसलेट लेकर धमकाया, पहले भी बन चुका फर्जी IPS और RAS अफसर
    Next Article
    सावन का पहला सोमवार आज:300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है हल्देश्वर महादेव मंदिर यहां पहुंचने को अरावली की 7 पहाड़ियां पार करनी होगी

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment