Search

    Select Website Language

    पाली में सड़क हादसे में 2 टोलकर्मी घायल:सड़क पर पड़े टायर से टकराई बाइक, नीचे गिर हुए घायल

    1 year ago

    पाली में सड़क पर पड़े टायर से बाइक टकराने से 2 टोलकर्मी घायल हो गए। जिन्हें देर रात को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार पाली शहर के नया गांव रोड क्षेत्र में रहने वाले 39 वर्षीय गोविंदराम पुत्र जगाराम अपने साथी टोलकर्मी पाली के बापूनगर विस्तार निवासी विकास आर्य के साथ बाइक से बुधवार रात को ड्यूटी के लिए जाडन के पास स्थित टोल नाके पर बाइक से जा रहे थे। बाइक गोविंदराम चला रहे थे। टोल के निकट सड़क पर खराब हो रखी गाड़ी को कुछ लोग दुरुस्त कर रहे थे और रास्ते पर पत्थर और गाड़ी का टायर रखा हुआ था और गाड़ी पत्थरों से काफी दूर थी। रात के अंधेरे में नजर नहीं आया टायर रात के अंधेरे में गोविंदराम को सड़क पर पड़ा टायर नजर नहीं आया। जिससे उनकी बाइक टकरा कर गई। इस हादसे में गोविंदराम और विकास आर्य दोनों नीचे गिरकर घायल हो गए। हादसे में गोविंदराम के ज्यादा लगी उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया, वही विकास को मामूली चोटे आई। दोनों को हाईवे की एम्बुलेंस से उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल देर रात को लाया गया। जहां गोविंदराम का उपचार शुरू किया गया, वही चोटिल विकास को प्राथमिक उपचार कर छुट्‌टी दे दी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    उदयपुर में आज सविना इलाके में बिजली बंद रहेगी:रखरखाव कार्य के चलते पावर कट; जानिए- किन इलाकों में रहेगा असर
    Next Article
    अजमेर में एक ही रात में 6 जगहों पर चोर:दुकानों, घरों और मंदिर में की वारदात, CCTV में कैद हुए बदमाश

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment