Search

    Select Website Language

    आज गुरु पूर्णिमा:प्रदेशभर में 507 संत-गुरुओं का सम्मान करेगा देवस्थान विभाग, 2100 सहित 5 वस्तुएं देंगे, उदयपुर में 15 सम्मानित होंगे

    10 months ago

    गुरु पूर्णिमा के मौके पर गुरुवार को देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेशभर में 507 धर्म संत-महात्माओं का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए सीएम भजनलाल शर्मा की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग की ओर से हर संत-महात्मा को 5 चीजें भेंट की जाएंगी। इसके तहत 2100 रुपए नकद, शॉल, सीएम का संदेश, श्रीफल और मिठाई की टोकरी शामिल होगी। उदयपुर जिले में ऐसे 15 संत-महात्माओं को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित करने के लिए सरकार ने संगठनों और जनप्रतिनिधियों से उनके नाम मांगे थे। इसके बाद चयन किया गया। सम्मान कार्यक्रम पर विभाग करीब 20 लाख खर्च करेगा। पिछले वर्ष 220 संत-महात्मा सम्मानित किए गए थे। उदयपुर में सबसे पहले आचार्य पुलकसागर का सम्मान उदयपुर जिले में जिन 15 संत-महात्माओं का सम्मान होगा, उनमें चातुर्मास पर आए हुए आचार्य पुलकसागर भी शामिल हैं। यहां सबसे पहले सुबह 8:30 बजे सर्वऋतु विलास में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उदयपुर जिले में आचार्य पुलकसागर के अलावा महंत रासबिहारी, त्रिशला कुमारी, तनमय बनजी महाराज, प्रयाग गिरी महाराज, महंत सागरनाथ, महंत दौलतजी महाराज, संत श्री 1008 लक्ष्मणगिरी जी सीतारामजी (रेबारी बावजी) टीलेश्वर महादेव, गुलाबदास महाराज, माधवानंद भारती सवानिय, चमन गिरी महाराज, ओम प्रकाश उपाध्याय, महंत दत्त गिरी महाराज, महंत करुणेश्वर जी महाराज, महंत सोमगिरी जी महाराज आदि का सम्मान किया जाएगा। भाजपा के पदाधिकारियों को भी सम्मान के निर्देश सरकार के निर्देशों के अनुसार भाजपा के पदाधिकारी भी गुरु पूर्णिमा पर धर्मगुरुओं व संतों का सम्मान करेंगे। पदाधिकारियों में सांसद, महापौर, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर मंडल व बूथ अध्यक्ष तक अपने-अपने क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थलों, मठ, मंदिर, आश्रम, गुरुद्वारों में जाकर गुरुओं का सम्मान करेंगे। कार्यक्रम में हर वर्ग के संत-महात्मा सम्मानित होंगे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    12वीं की किताब में कांग्रेसी-प्रधानमंत्रियों पर पाठ,मोदी का सिर्फ जिक्र:शिक्षा मंत्री दिलावर भड़के, बोले- नहीं पढ़वाएंगे; अफसर बोले- अब तक 80 फीसदी बंट गईं
    Next Article
    आषाढ़ लबालब:220 मिलीमीटर बारिश, औसत से 90 और पिछले साल से 106 मिलीमीटर तक ज्यादा

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment