Search

    Select Website Language

    14 मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पतालों के डॉक्टरों का फर्जीवाड़ा:स्टडी लीव के लिए 78 डॉक्टरों ने 80-80 लाख के फर्जी बॉन्ड दिए

    1 year ago

    राजस्थान 14 मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों के 78 पीजी डॉक्टरों के स्टडी लीव के लिए फर्जी बॉन्ड देने का खुलासा हुआ है। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग की जांच में हुआ है। इन डॉक्टरों को 80 लाख का बॉन्ड और पीजी के बाद 5 साल की राजकीय सेवा का बॉन्ड देना था। इन बॉन्ड में गवाहों तक के नाम ‘गायब’ कर दिए गए। डॉक्टरों के हस्ताक्षर तक नहीं हैं। दरअसल, 500 मेडिकल ऑफिसर्स ने पिछले 1 साल में स्टडी लीव के लिए आवेदन किया था। बॉन्ड में घपला करने की वजह के बारे में हेल्थ सेक्टर के विशेषज्ञों व पूर्व एसीएस का कहना है कि सीनियर मेडिकल ऑफिसर्स के स्टडी लीव पर जाने से कई साल पद खाली रहते हैं। सरकार एक डॉक्टर की पढ़ाई पर 50 लाख रुपए से अधिक खर्च करती है। पढ़ाई के बाद पीजी डॉक्टर प्राइवेट सेक्टर या विदेश चला जाते हैं। इन्हें रोकने के लिए ये बॉन्ड भरवाए जाते हैं। इन मेडिकल कालेजों के डॉक्टरों के बॉन्ड सवालों में स्वास्थ्य विभाग के एडी (राजपत्रित) डॉ. सुशील परमार के जांच में आरएनटी मेडिकल कालेज उदयपुर, एसएन मेडिकल कालेज जोधपुर, एसपी मेडिकल कालेज बीकानेर, एसएमएस जयपुर, कोटा, झालावाड़, सीकर, आयुर्विज्ञान संघ डूंगरपुर, आयुर्विज्ञान कालेज जयपुर, महात्मा गांधी कालेज जयपुर, टोंक, ब्यावर, चित्तौड़ व अलवर के डॉक्टर हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का मार्कशीट फर्जीवाड़ा:‘ओपन’ घपलों का खुला स्कूल; 3 साल में स्टूडेंट्स की डिटेल एडिट कर नए नाम से जारी कीं 50 से ज्यादा फर्जी मार्कशीट
    Next Article
    अफीम तस्करी का मामला:दिल्ली पुलिस ने सेना के जवान, उसकी महिला मित्र सहित 3 ​को गिरफ्तार किया, 18 किलो अफीम बरामद

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment