Search

    Select Website Language

    अफीम तस्करी का मामला:दिल्ली पुलिस ने सेना के जवान, उसकी महिला मित्र सहित 3 ​को गिरफ्तार किया, 18 किलो अफीम बरामद

    11 months ago

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बाड़मेर निवासी सेना के जवान, उसकी महिला मित्र और एक अन्य व्यक्ति को अफीम तस्करी में गिरफ्तार में किया है। आरोपी भारतीय सेना में कांस्टेबल है और फरवरी 2024 में 3 महीने की छुट्टी पर आया था। इसके बाद सांचौर के भागीरथ विश्नोई नामक तस्कर के संपर्क में आया और मणिपुर से राजस्थान तक अफीम की तस्करी के एक फेरे के लिए 3 लाख रुपए का लालच दिया। इस पर जवान गोधूराम लाखों रुपए कमाने के लिए लालच में मणिपुर से राजस्थान व दिल्ली तक अफीम की सप्लाई देने लगा। करीब एक साल से इस तस्करी के धंधे में लिप्त रहा और कई बार मणिपुर के इंफाल से अफीम दूध की खेप लेकर आया। कुछ माह पूर्व गोधूराम ने उसकी प्रेमिका देवी और दोस्त पीराराम को भी प्रत्येक फेरे में 50-50 हजार रुपए देने का लालच देकर धंधे में शामिल किया। इसके बाद तीनों ही इंफाल में रमेश मैती से अफीम लेकर 3000 किमी. कार से ही राजस्थान व दिल्ली तक सप्लाई देते थे। 6-7 जुलाई की रात को मुखबीर की सूचना दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल ने कार की तलाशी के बाद 18 किलो अफीम व एक पिस्टल के साथ तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर गोधूराम कच्छ (गुजरात) में पोस्टेड था। फरवरी 2024 में आरोपी तीन महीने की छुट्टी लेकर आया था, लेकिन उसके बाद वापस नौकरी पर नहीं गया। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को रिमांड पर लिया। आरोपियों ने बताया कि मणिपुर के इंफाल से वो रमेश मैती नामक व्यक्ति से अफीम लेकर आते थे। उसका कोई निश्चित स्थान नहीं है, लेकिन वो उससे मिलवा सकते हैं और पहचानते हैं। ऐसे में पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। गोधू ने सेना की नौकरी छोड़ ऐश-मौज की​ जिंदगी के लिए तस्करी के धंधा शुरू किया था, लेकिन महज एक साल में ही पकड़ा गया। अब सरकारी नौकरी भी जाएगी और जेल की हवा खानी पड़ेगी। दिल्ली में 8 और जोधपुर में 10 किलो अफीम की देनी थी सप्लाई स्पेशल सेल दिल्ली ने गोधूराम पुत्र छोगाराम निवासी दरगुडा कादानाडी बाड़मेर, पीराराम पुत्र पाबूराम निवासी दरगुडा बाड़मेर व देवी पत्नी गिरधारीराम पाबूसरा कोलू बाड़मेर को 18.108 किलो नारकोटिक्स ड्रग्स (अफीम) के साथ गिरफ्तार किया है। गोधूराम सेना में जवान है। फरवरी 2024 से 3 महीने की छुट्टी लेकर गांव आया था। इस दौरान उसकी मुलाकात सांचौर निवासी भागीरथ नाम से हो गई। भागीरथ के रहन-सहन और जीवन शैली को देख प्रभावित हुआ और वापस नौकरी पर नहीं गया। भागीरथ ने लालच दिया कि मणिपुर के इंफाल से जोधपुर तक अफीम की सप्लाई करेगा तो उसे एक फेरे के 3 लाख रुपए मिलेंगे। इस लालच में आकर गोधूराम ने तस्करी शुरू कर दी। गोधूराम ​मणिपुर से अफीम लेकर जोधपुर में देता था और उसे प्रति फेरे के 3 लाख रुपए मिलने लगे। इसके बाद भागीरथ को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद गोधूराम श्रवण के संपर्क में आ गया। श्रवण उसे मणिपुर से जोधपुर तक अफीम सप्लाई के लिए 3 लाख रुपए देता रहा। वहां मणिपुर के रमेश मैती से अफीम लेता था। मई में गोधूराम ने उसकी महिला मित्र देवी व उसके दोस्त पीराराम को प्रति फेरे 50-50 हजार रुपए लालच देकर तय कर लिया। इसके बाद तीनों की मणिपुर से तस्करी करने लगे। 1 जुलाई को ही तीनों मणिपुर गए थे। 4 जुलाई को वहां एक होटल में रमेश मैती से मुलाकात हुई और 18 किलो अफीम के 18 पैकेट 23 लाख में ​लिए थे। इसके बाद अफीम के पैकेट कार की सीट के नीचे छुपा दिए। 2 दिन, दो रात में करीब 3000 किमी. कार चला कर 6 जुलाई की रात दिल्ली पहुंचे थे। वहां श्रवण को 8 किलो अफीम सप्लाई देनी थी, वहीं 10 किलो सप्लाई जोधपुर पहुंचानी थी। इस बीच दिल्ली पुलिस को मिली सूचना के बाद दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान 18.108 किलो अफीम, एक 32 बोर पिस्टल मय 6 जिंदा कारतूस व कार को बरामद किए गए। गोधूराम सेना की गुजरात यूनिट में था पोस्टेड तस्कर गोधूराम कच्छ (गुजरात) में पोस्टेड था। फरवरी 2024 में आरोपी तीन महीने की छुट्टी लेकर आया था, लेकिन उसके बाद वापस नौकरी पर नहीं गया। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को रिमांड पर लिया। आरोपियों ने बताया कि मणिपुर के इंफाल से वो रमेश मैती नामक व्यक्ति से अफीम लेकर आते थे। उसका कोई निश्चित स्थान नहीं है, लेकिन वो उससे मिलवा सकते हैं और पहचानते हैं। ऐसे में पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। गोधू ने सेना की नौकरी छोड़ ऐश-मौज की​ जिंदगी के लिए तस्करी के धंधा शुरू किया था, लेकिन महज एक साल में ही पकड़ा गया। अब सरकारी नौकरी भी जाएगी और जेल की हवा खानी पड़ेगी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    14 मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पतालों के डॉक्टरों का फर्जीवाड़ा:स्टडी लीव के लिए 78 डॉक्टरों ने 80-80 लाख के फर्जी बॉन्ड दिए
    Next Article
    पूंछरी का लौठा पहुंचे सीएम:भजनलाल शर्मा ने सपत्नीक लगाई श्रीनाथ जी की ढोक भंडारे में श्रद्धालुओं को प्याऊ पर पिलाया पानी

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment