Search

    Select Website Language

    उदयपुर में तड़के से तेज बारिश, टीडी डेम छलका:गांवों में स्कूलों में भरा पानी, झाड़ोल में दो युवक नदी में बहे, मानसी नदी में आया पानी

    1 year ago

    उदयपुर जिले में आज तड़के से तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश के बीच उदयपुर का मौसम सुुहावना हो गया है। अच्छी बारिश से गांवों में कई स्कूलों में पानी भर गया है। झाड़ोल के वेलनिया के समीप नदी में नहाने गए दो युवक बह गए जिनको कुछ दूरी पर बचा लिया गया। मौसम विभाग ने आज उदयपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उदयपुर संभाग में चित्तौड़गढ़ और राजसमंद जिले में रेड अलर्ट तो बाकी सभी उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूंबर और प्रतापगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से हो रही बारिश से आज अभिभावक और बच्चे परेशान हुए। बारिश से बचते हुए छाता लेकर और स्कूल बस की बजाय अपनी गाड़ी से ही अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजा। कुछ जगह तेज बारिश होने से अभिभावकों ने अपने स्तर पर बच्चों को आज स्कूल नहीं भेजा। सुबह से ही लोग दुपहिया वाहनों पर और पैदल छाते और रेन कोट में जाकर बारिश से बचाव कर रहे है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    बेनीवाल बोले-ऊर्जा मंत्री के घर का 2 लाख बिल बकाया:स्मार्ट मीटर पैसे खाने की योजना; कांग्रेसी नेताओं को बड़े बंगले देकर व्यवस्था की
    Next Article
    थडौली गांव में लेपर्ड का मूवमेंट:गांव की पहाड़ी पर दिखे 2 तेंदुए, ग्रामीणों में भय का माहौल

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment