Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    राजगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन: नवा गांव की अंडर-19 बालिका बास्केटबॉल टीम फाइनल में पहुंची

    1 hour ago

    राजगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाके की बेटियों ने खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    रामपुरा बेरी के शहीद सूबेदार ओम प्रकाश राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित अंडर-19 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नवा की बालिका टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।

    टीम के विद्यालय लौटने पर प्रधानाचार्य प्रदीप श्योराण और उप-प्रधानाचार्य संजय पूनिया ने सभी खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया और फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं।

    इस दौरान टीम प्रभारी अनीता झाझड़िया सहित विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

     

    राजगढ़ क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं और स्थानीय खबरों की हर महत्वपूर्ण अपडेट के लिए सिटी न्यूज़ से जुड़े रहें।

    Click here to Read More
    Previous Article
    चांदगोठी पंचायत समिति सरपंच आरक्षण लॉटरी 2026: 33 ग्राम पंचायतों की पूरी सूची

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment