Search

    Select Website Language

    थडौली गांव में लेपर्ड का मूवमेंट:गांव की पहाड़ी पर दिखे 2 तेंदुए, ग्रामीणों में भय का माहौल

    1 year ago

    सवाई माधोपुर में बौंली उपखंड क्षेत्र के थडौली गांव की पहाड़ी पर लेपर्ड का मूवमेंट फिर से एक बार देखा गया। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। 5-7 दिन से बना हुआ है‌ मूवमेंट बौंली उपखंड क्षेत्र में लेपर्ड मूवमेंट से दहशत का महौल बना हुआ है। वन क्षेत्र और रिहायशी इलाकों में लगातार लेपर्ड के मूवमेंट से स्थानीय लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए है। पिछले 5-7 दिन में अलग-अलग जगहों पर लेपर्ड का मूवमेंट फिर से दिखाई दे रहा है। रविवार सुबह थडौली गांव से सटे हुए पहाड़ी पर 2 लेपर्ड घूमते हुए दिखाई दिए। लगभग 20-25 मिनट तक लेपर्ड यहां चहलकदमी करते रहे। हालांकि इस दौरान लेपर्ड ने किसी पर कोई हमला नहीं किया। गांव के लोगों व राहगीरों ने पूरे घटनाक्रम को कैमरे में लिया है। लेपर्ड के मूवमेंट को लेकर स्थानीय प्रशासक प्रतिनिधि धरतीराज गुर्जर बताया कि पहाड़ी में कुछ समय से दो-तीन लेपर्ड रहते हैं, जो पानी की चाह में रिहायशी इलाकों में अक्सर आ जाते हैं। जब से गांव वालों को यह लेपर्ड दिखाई दे रहे हैं जैसे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से लेपर्ड के रेस्क्यू की मांग की है। फिलहाल वन विभाग के अधिकारियों ने भी पशुओं को सुरक्षित बांधने व वन क्षेत्र से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की अपील की है। इनपुट- दीपक गिरी, बौंली।
    Click here to Read More
    Previous Article
    उदयपुर में तड़के से तेज बारिश, टीडी डेम छलका:गांवों में स्कूलों में भरा पानी, झाड़ोल में दो युवक नदी में बहे, मानसी नदी में आया पानी
    Next Article
    गहलोत सरकार में हुए निर्णयों को ‘क्लीन चिट’ की तैयारी!:अडाणी सहित 400 से ज्यादा संस्थाओं को जमीन आवंटन जैसे बड़े फैसलों पर उठाए थे सवाल

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment