Search

    Select Website Language

    दादरी में गोल्ड मेडल विजेता रचना का स्वागत:वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में दिखाया दम, ग्रीस में चीन की खिलाड़ी को हराकर जीता पदक

    1 year ago

    ग्रीस में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप की गोल्ड मेडल विजेता पहलवान रचना परमार का रविवार को गांव बौंद खुर्द में पहुंचने पर ग्रामीणों ने खिलाड़ी का स्वागत किया। ग्रामीणों ने फूल मालाओं से उसका स्वागत किया और उसे जीत की बधाई दी। बता दें कि हाल ही में ग्रीस में वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चरखी दादरी जिले के गांव बौंद खुर्द निवासी पहलवान रचना परमार ने अंडर -17 आयुवर्ग के 43 किलोग्राम में हिस्सा लिया। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए फाइनल में चीन की खिलाड़ी को 3-0 से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। उनकी इस जीत से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। निकाला विजयी जुलूस रविवार शाम को खिलाड़ी के गांव लौटने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया और खेरड़ी मोड़ से गांव तक विजयी जुलूस निकाला गया। इस दौरान ग्रामीणों ने फूलों की व नोटों की माला पहनाकर उसका स्वागत किया उसे जीत की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
    Click here to Read More
    Previous Article
    ओवल टेस्ट-खराब लाइट से चौथे दिन का खेल जल्दी खत्म:इंग्लैंड जीत से 35 रन दूर, भारत को 4 विकेट चाहिए; रूट-ब्रूक आउट हो चुके
    Next Article
    PCB का बड़ा फैसला, अब WCL में नहीं खेलेगा पाकिस्तान:भारत के न खेलने पर लगाया पूरी तरह से बैन; साउथ अफ्रीका चैंपियन बना

    Related Sports Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment