Search

    Select Website Language

    ओवल टेस्ट-खराब लाइट से चौथे दिन का खेल जल्दी खत्म:इंग्लैंड जीत से 35 रन दूर, भारत को 4 विकेट चाहिए; रूट-ब्रूक आउट हो चुके

    1 year ago

    खराब लाइट के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा ओवल टेस्ट के चौथे दिन का खेल जल्दी समाप्त कर दिया गया। इंग्लिश टीम जीत से 35 रन दूर है। जबकि भारत को 4 विकेट चाहिए। 374 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लिश टीम ने रविवार को स्टंप्स तक 6 विकेट पर 339 रन बना लिए हैं। जैमी स्मिथ 2 और जैमी ओवर्टन शून्य पर नाबाद हैं। जो रूट 105 रन और हैरी ब्रूक 111 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। लंच से पहले ओली पोप (27 रन) को मोहम्मद सिराज, बेन डकेट (54 रन) को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा। प्रसिद्ध कृष्णा 3 और मोहम्मद सिराज 2 विकेट ले चुके हैं। एक दिन पहले भारत अपनी दूसरी पारी में 396 रन पर ऑलआउट हुआ। इंग्लैंड पहली पारी में 247 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम को पहली पारी में 23 रन की बढ़त मिली। भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। मैच का स्कोरकार्ड... रोचक फैक्ट दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा। इंग्लैंड: ओली पोप (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जैमी ओवर्टन, जोश टंग।
    Click here to Read More
    Previous Article
    इंटर मियामी के कप्तान लियोनेल मेसी चोटिल:अनिश्चित समय के लिए मैदान से बाहर हुए; नेक्शाका के खिलाफ मैच में चोट लगी
    Next Article
    दादरी में गोल्ड मेडल विजेता रचना का स्वागत:वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में दिखाया दम, ग्रीस में चीन की खिलाड़ी को हराकर जीता पदक

    Related Sports Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment