Search

    Select Website Language

    ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने का आरोपी गिरफ्तार:कलेक्टर चौराहे पर कार रोकने की बात पर किया था लड़ाई झगड़ा

    9 months ago

    सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने यातायात पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ऋषिकेश (29) पुत्र रामसहाय बैरवा निवासी हलोन्दा थाना रवांजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। ड्यूटी के दौरान किया था झगड़ा मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 5 अगस्त को ममताराम (38) पुत्र प्रभूलाल मीणा निवासी चौथ का बरवाड़ा, हाल कानि. 492, यातायात पुलिस, सवाई माधोपुर ने थाना मानटाउन पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें ममताराम ने बताया कि वह निर्धारित ड्यूटी के अनुसार सुबह लगभग 9:45 बजे कोर्ट चौराहा, सवाई माधोपुर पर यातायात नियंत्रण के लिए तैनात था। इसी दौरान वाहन संख्या RJ-25-CB-2148 का ड्राइवर मोबाइल पर बात करते हुए न्यायालय परिसर के सामने अचानक वाहन घुमाने लगा। उसने ट्रैफिक इशारा देने के बावजूद ड्राइवर ने वाहन को नही रोका और उसने जब वाहन को साइड में लगाने का इशारा किया गया, तो ड्राइवर ने गाड़ी रोकने से मना कर दिया। इस दौरान ड्राइवर ने धमकी दी कि "मेरी गाड़ी के आगे से हट जा, नहीं तो ऊपर चढ़ा दूंगा"। साथ ही, उसने स्वयं का नाम ऋषिकेश पुत्र रामसहाय बैरवा निवासी हलोन्दा थाना रवांजना डूंगर बताया और यातायत पुलिसकर्मी से अभद्रता करने लगा व झगड़ा करने लगा। जिस पर पुलिस ने आरोपी ऋषिकेश को गिरफ्तार किया है‌। पुलिस ने घटना प्रयुक्त कार टाटा पंच को भी जब्त किया गया। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    प्रेम प्रसंग में युवती को चाकू मारा,खुद ने खाया जहर:रास्ता रोककर गर्दन, हाथ और पेट पर किए वार; खेत से लौट रही थी लड़की
    Next Article
    भरतपुर में भगवान शनिदेव की मूर्ति को किया खंडित:खेत पर जा रहे व्यक्ति की दर्शन के दौरान पड़ी नजर, लोगों ने किया विरोध

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment