Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्रेम प्रसंग में युवती को चाकू मारा,खुद ने खाया जहर:रास्ता रोककर गर्दन, हाथ और पेट पर किए वार; खेत से लौट रही थी लड़की

    6 months ago

    झुंझुनूं में प्रेम प्रसंग में युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। उसने युवती के गर्दन, हाथ और पेट पर चाकू से चार वार किए। युवती सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इस दौरान हमलावर युवक ने अपनी जेब से जहर निकालकर खा लिया। कुछ ही देर में वह भी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना मंड्रेला थाना क्षेत्र की मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की है। अपने खेत से लौट रहे ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में दोनों को झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। पुलिस के अनुसार- प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग का है। हालांकि दोनों के बयानों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। खून से सना चाकू और कपड़े जब्त मंड्रेला थानाधिकारी सुरेश रोनल ने बताया- 24 साल की युवती खेत में काम कर रहे अपने परिजनों को खाना देने गई थी। दोपहर करीब 1 बजे वह खेत से लौट रही थी। वह घर से करीब 200 मीटर दूर थी। तभी गांव के प्रमोद कुमार (35) पुत्र मदनलाल ने अचानक रास्ता रोक लिया। युवती कुछ समझ पाती, इससे पहले ही युवक ने जेब से चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में युवती के शरीर पर चार गंभीर घाव आए हैं। गर्दन, हाथ और पेट पर चाकू से गहरे घाव हुए हैं। जबकि जहर खाने से युवक भी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। खून से सना चाकू, युवती के कपड़े और मिट्टी के सैंपल जब्त किए। मौके पर खून के निशान भी मिले हैं। थानाधिकारी बोले- युवती का रास्ता रोककर चाकू मारा थानाधिकारी सुरेश रोनल ने बताया- शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। घटना एकतरफा हमला करने जैसी है। आरोपी युवक ने युवती को घर लौटते समय रास्ते में रोका और बिना किसी उकसावे के चाकू से हमला कर दिया। उसके बाद खुद को भी नुकसान पहुंचाया। घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। युवती के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं, उसकी हालत गंभीर है। जैसे ही वह होश में आएगी, पुलिस बयान लेकर FIR दर्ज करेगी। प्रारंभिक तौर पर हत्या के प्रयास (सेक्शन 307) और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। दोनाें के परिवार एक-दूसरे को जानते हैं युवती का बीडीके अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार- शरीर में गहरे घाव होने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि फिलहाल हालत स्टेबल है। युवक को जयपुर रेफर किया गया था। लेकिन उसके परिजन उसे झुंझुनूं के प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर चले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार- युवक और युवती दोनों के परिवार एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले कभी किसी तरह का झगड़ा या सार्वजनिक विवाद नहीं हुआ था। दोनों के पिता खेती करते हैं। युवती-युवक आपस में रिश्तेदार हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    सत्यपाल मलिक ने राजस्थान में दिखाए थे बागी तेवर:मोदी के खिलाफ बयान दिए थे, 300 करोड़ रिश्वत की पेशकश का खुलासा किया था
    Next Article
    ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने का आरोपी गिरफ्तार:कलेक्टर चौराहे पर कार रोकने की बात पर किया था लड़ाई झगड़ा

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment