Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भरतपुर में भगवान शनिदेव की मूर्ति को किया खंडित:खेत पर जा रहे व्यक्ति की दर्शन के दौरान पड़ी नजर, लोगों ने किया विरोध

    6 months ago

    भरतपुर जिले के नदबई थाना इलाके में कुछ असामाजिक तत्वों ने भगवान शनिदेव की मूर्ति को खंडित कर दिया। जैसे ही ग्रामीणों को इसका पता लगा तो, वह मंदिर पर इकट्ठे हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। घटना लुलहारा गांव की है। गांव के रहने वाले सुशील और ओमवीर ने बताया कि घटना मंगलवार देर शाम की है। देर शाम करीब 8 बजे वह दोनों खेत में पशुओं का चारा लेने के लिए गए थे। गांव की पोखर के पास एक शनिदेव का मंदिर है। इस दौरान वह मंदिर में शनिदेव भगवान के दर्शन के लिए चले गए। वहां पर उन्होंने देखा तो शनिदेव भगवान की मूर्ति खंडित मिली। ग्रामीण बोले- आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करो इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। रात ज्यादा होने के कारण ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। बुधवार सुबह फिर से ग्रामीण मंदिर पर इकट्ठे हो गए। जिसके बाद उन्होंने नदबई पुलिस को घटना के बारे में बताया। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। भगवान शनिदेव की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।
    Click here to Read More
    Previous Article
    ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने का आरोपी गिरफ्तार:कलेक्टर चौराहे पर कार रोकने की बात पर किया था लड़ाई झगड़ा
    Next Article
    मेड़ता में मीरा महोत्सव का उत्साह:गायक प्रकाश माली को भजनों पर झूमे शहर के लोग, भजन संध्या में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment