Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टोंक में मौसम रहा साफ, बारिश की संभावना नहीं:बीसलपुर बांध से दूसरे दिन भी एक गेट से पानी की निकासी

    6 months ago

    टोंक में बीसलपुर बांध में पानी की आवक रहने से लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी बांध के एक गेट नंबर दस से बनास नदी में पानी निकासी की जा रही है। गेट नंबर 9 को .25 मीटर (25 सेंटीमीटर/ एक फीट से भी कम ) खोलकर इससे प्रति सेकेंड महज 1503 क्यूसेक पानी निकासी बनास नदी में की जा रही है। इधर, जिले में पिछले 24 घंटे में कई जगह बारिश नहीं हुई। सिंचाई विभाग के अनुसार एक मात्र निवाई के रेनगेज सेंटर एक MM बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा बारिश नहीं हुई है। बुधवार को भी मौसम साफ है। हल्के बादल छाए हुए है लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं जताई जा रही है। बांध के गेट कर सकते है बंद बीसलपुर बांध में पानी की आवक कम पड़ने से अब इसके सभी गेट बंद होने के कगार पर है। अभी एक मात्र गेट नंबर 9 को खोल रखा है। इसे भी काफी कम खोल रखा है। इस गेट को भी पानी की आवक बीसलपुर बांध में नहीं बढ़ी और आवक इससे भी कम हो गई तो इस एक मात्र गेट को कभी भी बंद किया जा सकता है या इसे और कम खोल कर पानी निकासी को भी घटाया जा सकता है। इससे पहले 24 जुलाई शाम को अबांध में पानी की आवक बढ़ने से एक गेट खोला था। करीब सप्ताह भर से बांध में पानी की आवक कम होने से गेटों को एक-एक कर बंद किया जा रहा है। पांचवां गेट मंगलवार को सुबह 7 बजे बंद कर दिया था। इसके बाद से एक मात्र गेट नंबर 9 से पानी निकासी बनास नदी में की जा रही है। बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल ने बताया कि पानी की आवक गत दिनों से बांध में कम होती जा रही है। इसके चलते बांध का जल स्तर 315.50 मेंटेन कर एक गेट से बांध से पानी निकासी की जा रही है ।
    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान रोडवेज बस का सफर महंगा:किराए में 10% से ज्यादा की बढ़ोतरी, जानें-किस कैटेगरी में कितना बढ़ा किराया
    Next Article
    सिलीसेढ़ बांध 5 दिन से केवल 4 इंच खाली:बारिश कम होने से बांध की ऊपरा नहीं चल सकी, जयसमंद में भी पानी नहीं

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment