Search

    Select Website Language

    राजस्थान रोडवेज बस का सफर महंगा:किराए में 10% से ज्यादा की बढ़ोतरी, जानें-किस कैटेगरी में कितना बढ़ा किराया

    9 months ago

    राजस्थान रोडवेज की बस में सफर करना महंगा हो गया है। किराए में 10% से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें मंगलवार रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। रोडवेज ने सभी प्रमुख बस कैटेगरी जैसे साधारण, एक्सप्रेस, सेमी डीलक्स, डीलक्स, वातानुकूलित (AC) और सुपर लग्जरी बसों में प्रति किलोमीटर किराया बढ़ा दिया है। साधारण बसों से लेकर सुपर लग्जरी बसों तक, सभी श्रेणियों में 10 से 20 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की अध्यक्ष शुभ्रा सिंह ने बताया- यह बढ़ोतरी सरकार की ओर से तय दरों के अनुसार की गई है। इसके तहत सभी श्रेणियों में औसतन 10 प्रतिशत किराया बढ़ाया गया है। अतिरिक्त चार्ज पहले जैसा ही रहेगा किराए में बढ़ोतरी के बावजूद अतिरिक्त चार्ज की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों से अलग से लिए जाने वाले अधिभार पहले की तरह ही वसूले जाएंगे। यह दरें राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर लागू होंगी। यह खबर भी पढ़ें... राजस्थान में दो दिन रोडवेज-बस में फ्री यात्रा करेंगी महिलाएं:रक्षाबंधन पर 9 और 10 अगस्त को मिलेगी सुविधा; सीएम ने की थी घोषणा रक्षाबंधन पर्व पर महिलाएं और लड़कियां दो दिन तक राजस्थान रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा 9 और 10 अगस्त को लागू रहेगी। राजस्थान की सीमा में चलने वाली सभी श्रेणियों की साधारण बसों में यह छूट लागू होगी। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read More
    Previous Article
    खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग:घर का सामान जलकर राख, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
    Next Article
    टोंक में मौसम रहा साफ, बारिश की संभावना नहीं:बीसलपुर बांध से दूसरे दिन भी एक गेट से पानी की निकासी

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment