Search

    Select Website Language

    सीवरेज के काम में लगा ट्रैक्टर दो मिनट में चोरी:टैंक को खोलकर उठा ले गया चोर, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

    9 months ago

    कोटा के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गीता भवन किशोर सागर तालाब के पास खड़ा एक ट्रैक्टर चोरी हो गया। चोर ट्रैक्टर को दो मिनट में ही लेकर फरार हो गया। चोरी का वीडियो वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया। मशीन को खोल ट्रैक्टर ले गया पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि मेरा ट्रैक्टर सीवरेज की सफाई के काम में लगा रखा था। ट्रैक्टर के पीछे सीवरेज टैंक मशीन भी लगी हुई थी। 4 अगस्त की रात 8 बजे ट्रैक्टर को सड़क पर खड़ा किया था। रात 11 बजे चोर ट्रैक्टर चोरी कर फरार हो गए। सुबह 6 ड्राइवर ट्रैक्टर लेने आया तो उसे ट्रैक्टर गायब मिला और सीवरेज टैंक की मशीन ही वहां पर मिली। सीसीटीवी में दिखा चोर सुनील कुमार ने बताया कि हमने ट्रैक्टर को कई जगह तलाश किया लेकिन वह कहीं नहीं मिला। जिसके बाद मैंने ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज करवाई। ट्रैक्टर को ले जाते हुए चोर सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    7 दिन में शुरू होगा विवादित चौंप स्टेडियम का निर्माण:कुमावत बोले- अनियमिताओं की जांच के लिए गठित की तीन सदस्य कमेटी
    Next Article
    जैसलमेर में अगले चार दिनों तक मौसम रहेगा साफ:हवाओं की वजह से मानसून हुआ कमजोर; तापमान भी गिरा

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment