Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जैसलमेर में अगले चार दिनों तक मौसम रहेगा साफ:हवाओं की वजह से मानसून हुआ कमजोर; तापमान भी गिरा

    7 months ago

    जैसलमेर जिले में मानसून की सुस्ती के बीच तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। वहीं पिछले दो दिनों से हवाएं चलने लगी है। जिले में अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इधर, किसानों की चिंता बढ़ गई है। गैर सिंचित क्षेत्र में बारिश नहीं होने से फसलों को नुकसान होने की आशंका का है। मौसम विभाग ने जिले में आगामी चार दिनों के लिए मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि जिले में मानसून कमजोर पड़ गया है। दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने के कारण मानसून को सक्रिय होने में बाधा आ रही है। हवाएं चलने से तापमान में आई गिरावट जैसलमेर जिले में मंगलवार को मौसम साफ रहा। साथ ही हवाएं चलने से तापमान में एक डिग्री की गिरावट हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ। हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। दरअसल, शहर के लोग लम्बे समय से बारिश का इंतजार कर रहे हैं मगर बारिश नहीं होने से निराश हो रहे हैं। मौसम विभाग ने भी जिले में मानसून की सुस्ती के संकेत दिए हैं। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने के कारण मानसून को सक्रिय होने में बाधा आ रही है। इस कारण जिले में मानसून सुस्त हो गया है। जिले में अब 8 अगस्त तक बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने जिले में आगामी चार दिनों के लिए मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    सीवरेज के काम में लगा ट्रैक्टर दो मिनट में चोरी:टैंक को खोलकर उठा ले गया चोर, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
    Next Article
    एडीए ने 116 प्लॉट की ई-नीलामी शुरू की:3 सितम्बर लास्ट डेट; अटल आवासीय योजना में 12 अगस्त तक करें आवेदन

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment