Search

    Select Website Language

    सावन के पहले सोमवार को रिमझिम:अभी नदी व बांधों में पानी की आवक कम, तेज बारिश के आसार

    1 year ago

    सावन के पहले सोमवार को अलवर जिले में कहीं रिमझिम बारिश है तो कहीं अच्छी बारिश भी हुई। लेकिन तेज बारिश का इंतजार है। जिससे सिलीसेढ़ बांध से ऊपरा चल सके। अभी बांध को भरने में कई फीट पानी की जरूरत है। सिलीसेढ़ बांध की ऊपरा चलने के बाद ही जयसमंद बांध में पानी बढ़ सकेगा। अलवर में सोमवार सुबह से घने बादल छाए हैं। शहर में रिमझिम बारिश भी हुई। बारिश का मौसम बना हुआ है। एक दिन पहले भी बाला किला व आसपास के क्षेत्र में ठीकठाक बारिश हुई थी। जिसके कारण झरने चल गए थे। उससे पहले भी दो-तीन बार अच्छी बारिश हुई है। लेकिन बांध वाले क्षेत्रों में कम बारिश हुई है। जिसके कारण बांध नहीं भर पा रहे। अभी भी सिलीसेढ़ बांध करीब 4 फीट के आसपास खाली है। सिलीसेढ़ बांध में बानसूर के हमीरपुर तक का पानी आता है। उधर तेज बारिश होने पर बांध में पानी की आवक बढ़ती है। फिर यह बांध भरने पर जयसमंद में पानी पहुंचता है। पिछले कुछ घंटों में रामगढ़, लक्ष्मणगढ़ व कठूमर में ठीकठाक बारिश हुई है। बाकी जगहों पर बूंदाबांदी है। कई जगहों पर बारिश कम है। लेकिन बारिश कभी भी किसी क्षेत्र में तेज हो जाती है। यही मिजाज इस मानसून का है।बीच-बीच में बारिश होने से फसलों पर पूरी रौनक है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    सोशल-मीडिया इन्फ्लुएंसर 10 हजार रुपए में गुजरात करती मादक-पदार्थ सप्लाई:दो जगह करनी थी 152 ग्राम एमडी सप्लाई; एक साल से थी शामिल
    Next Article
    जिम संचालक-ट्रेनर पर जानलेवा हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार:कई युवकों ने लाठी-डंडो से सरेराह बेरहमी से मारपीट की थी, कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment