Search

    Select Website Language

    जिम संचालक-ट्रेनर पर जानलेवा हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार:कई युवकों ने लाठी-डंडो से सरेराह बेरहमी से मारपीट की थी, कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई

    1 year ago

    दौसा जिला मुख्यालय पर जिम संचालक और ट्रेनर पर जानलेवा हमले के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटनाक्रम 10 जून को फर्स्ट टावर परिसर का है, जहां जिम संचालक ज्ञान सिंह गुर्जर और ट्रेनर दिनेश शर्मा के साथ कई युवकों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने पर प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया था। जहां फिलहाल दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। तीन पकड़े, अन्य की तलाश जारी वहीं सरेराह बेरहमी से मारपीट के घटनाक्रम के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई थी। थाना इंचार्ज सुधीर उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेंद्र शर्मा उर्फ राजू उर्फ विराज उर्फ छीतर निवासी महेश्वरा कलां, हाल निवासी श्याम कॉलोनी दौसा, दीपक मीणा निवासी छतरी वाली ढाणी और पुष्पेंद्र सिंह राजपूत निवासी बिशनपुरा थाना सैंथल को गिरफ्तार किया है। साथ ही फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि मारपीट की घटनाक्रम के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घायलों के परिजनों और अन्य लोगों ने कोतवाली थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया गया था। विधायक दीनदयाल बैरवा ने भी धरने में शामिल होकर पुलिस अधिकारियों से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    सावन के पहले सोमवार को रिमझिम:अभी नदी व बांधों में पानी की आवक कम, तेज बारिश के आसार
    Next Article
    मनुष्य को कर्मों से मिलता है पुण्य और पाप:आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज बोले- व्यसन, फैशन, रहन-सहन, वेशभूषा का ध्यान रखें

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment