Search

    Select Website Language

    सिधमुख मोड़ पर महाराजा सूरजमल की जयंती का आयोजन भगत सिंह फोर्स ने महान योद्धा के शौर्य को किया याद

    7 months ago

    सादुलपुर क्षेत्र के सिधमुख मोड़ पर भगत सिंह फोर्स के तत्वावधान में महान योद्धा और कुशल प्रशासक महाराजा सूरजमल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अनूप पनिया के नेतृत्व में किया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने महाराजा सूरजमल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अनूप पनिया ने महाराजा सूरजमल के शौर्य, साहस और न्यायप्रियता को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मनोज स्वामी, महावीर पुनिया, सत्यपाल नेहरा और धीरेन्द्र बाजिया सहित बड़ी संख्या में फोर्स के पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल के राष्ट्रहित में दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    रतनपुरा का आंदोलन तेज: जल जीवन मिशन की मांग को लेकर महला होटल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
    Next Article
    सादुलपुर में सांसद खेल महोत्सव का ऐतिहासिक समापन: देवेन्द्र झाझड़िया, राजेंद्र राठौड़ और घनश्याम तिवाड़ी की उपस्थिति में खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment