Search

    Select Website Language

    रतनपुरा का आंदोलन तेज: जल जीवन मिशन की मांग को लेकर महला होटल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

    7 months ago

     सादुलपुर के रतनपुरा गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने और घर-घर कनेक्शन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है। धरने के पहले दिन ढींगी रोड स्थित महला होटल पर लगभग 450 ग्रामीणों ने एकजुट होकर हुंकार भरी।

    ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी की टंकी बने एक साल बीत चुका है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण अब तक घरों तक पाइपलाइन नहीं पहुँची है। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन या जनप्रतिनिधि उनकी मांगों को लिखित में स्वीकार नहीं करते, तब तक यह धरना जारी रहेगा। भीषण सर्दी के बावजूद ग्रामीणों का हौसला बुलंद है और वे अपनी मूलभूत सुविधा के लिए आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सादुलपुर के लॉर्ड्स स्कूल में छात्र के साथ बेरहमी: 11वीं के छात्र को अध्यापकों ने बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल
    Next Article
    सिधमुख मोड़ पर महाराजा सूरजमल की जयंती का आयोजन भगत सिंह फोर्स ने महान योद्धा के शौर्य को किया याद

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment