Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    सादुलपुर में सांसद खेल महोत्सव का ऐतिहासिक समापन: देवेन्द्र झाझड़िया, राजेंद्र राठौड़ और घनश्याम तिवाड़ी की उपस्थिति में खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

    9 months ago

    सादुलपुर के पिलानी रोड स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। समारोह की अध्यक्षता पद्मभूषण देवेन्द्र झाझड़िया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ उपस्थित रहे।

    समारोह में पेरिस पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नवदीप सिंह विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर सांसद तिवाड़ी ने यमुना जल समझौते का लाभ सादुलपुर को मिलने की बड़ी घोषणा की। राजेंद्र राठौड़ ने देवेन्द्र झाझड़िया के संघर्षपूर्ण जीवन की गाथा सुनाकर युवाओं को प्रेरित किया। हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों और खेल प्रेमियों के बीच विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में खिलाड़ियों और महिलाओं में मंजू झाझड़िया के साथ सेल्फी लेने का जबरदस्त उत्साह देखा गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सिधमुख मोड़ पर महाराजा सूरजमल की जयंती का आयोजन भगत सिंह फोर्स ने महान योद्धा के शौर्य को किया याद
    Next Article
    गाँव-गाँव पहुँची डिजिटल क्रांति! Gramprofile.in & Grampanchayat.in क्या है? ग्राम हीरो बनकर कमाएं पैसा

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment