Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    सादुलपुर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, 3 नए ट्यूबवेल को वित्तीय मंजूरी

    2 hours ago

    सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए पेयजल व्यवस्था से जुड़ी राहत की खबर है। राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने क्षेत्र में 3 नए ट्यूबवेल निर्माण को वित्तीय मंजूरी दी है।

    नूहंद, सांगवर्णों की ढाणी में 9,34,469 रुपये की लागत से ट्यूबवेल बनेगा। थिरपाली छोटी में बालाजी मंदिर के पास 9,34,469 रुपये और बास मामराज में अंवराज की प्राथमिक विद्यालय के पास 9,34,469 रुपये की लागत से ट्यूबवेल का निर्माण होगा।

    तीनों ट्यूबवेल का निर्माण 5 वर्ष की डिफेक्ट एवं लाइबिलिटी शर्त के साथ किया जाएगा, ताकि गुणवत्ता बनी रहे और ग्रामीणों को लंबे समय तक पेयजल की सुचारू व्यवस्था मिल सके।

    इस मंजूरी पर भाजपा नेत्री सुमित्रा पूनिया ने राजस्थान सरकार और PHED मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का आभार व्यक्त किया।

    सादुलपुर क्षेत्र के विकास और हर बड़ी खबर के लिए देखते रहें City News — खबर वही, जो हम दिखाएं!

    Click here to Read More
    Previous Article
    तांबाखेड़ी डेम: 'DPR सार्वजनिक करे सरकार', धरने पर गरजीं डॉ. कृष्णा पूनिया, मांगा 25 गुना मुआवजा

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment