citynews
citynews

सादुलपुर की बेटी डॉ. खुश्बू चौधरी ने रचा इतिहास, UGC NET JRF में देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान

46 minutes ago

राजगढ़ और चूरू जिले के लिए गर्व की खबर। सादुलपुर की रागा छोटी गांव की होनहार बेटी डॉ. खुश्बू चौधरी ने UGC NET JRF परीक्षा में पूरे भारत में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

डॉ. खुश्बू चौधरी ने वयस्क शिक्षा एवं सतत शिक्षा विषय में 100% अंक प्राप्त कर JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए अपनी योग्यता पक्की की।

खास बात यह है कि डॉ. खुश्बू मूल रूप से पशुचिकित्सक (Veterinary Doctor) हैं और वर्तमान में बरेली स्थित वेटरनरी विश्वविद्यालय से अपनी पीजी कर रही हैं। चिकित्सा क्षेत्र से शिक्षा क्षेत्र की परीक्षा में देशभर में टॉप करना उनकी बहुआयामी प्रतिभा को दर्शाता है।

सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और डॉ. खुश्बू को शुभकामनाएं दीं।

राजगढ़-सादुलपुर की ऐसी ही हर गौरवशाली खबर और ताजा अपडेट के लिए देखते रहें City News — खबर वही, जो हम दिखाएं!

Click here to Read More
Previous Article
सादुलपुर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, 3 नए ट्यूबवेल को वित्तीय मंजूरी

Related Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment