Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    साइना नेहवाल ने पति पारुपल्ली कश्यप संग फोटो शेयर की:19 दिन पहले अलग हुए थे, अब लिखा- हम फिर कोशिश कर रहे

    6 months ago

    बैडमिंटन ओलिंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल ने पति पारुपल्ली कश्यप के साथ शनिवार को सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा- कभी-कभी दूरियों से इंसान की अहमियत समझ आती है। यहां हम फिर से कोशिश कर रहे हैं। साइना नेहवाल ने 19 दिन पहले इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा था कि उन्होंने पति से अलग होने का फैसला कर लिया है। पहाड़ों के बैकग्राउंड के साथ फोटो शेयर की साइना ने पारुपल्ली कश्यप को टैग किया और फोटो शेयर की। इसमें दोनों पहाड़ों के बैकग्राउंड में खड़े नजर आए। जहां पीछे की ओर पानी भी नजर आया। साइना ने शनिवार शाम 7 बजे यह पोस्ट की। साइना नेहवाल ने 13 जुलाई को इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा, 'बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है।' साइना ने लिखा, 'जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। हम एक-दूसरे के लिए शांति, तरक्की और उबरना चुन रहे हैं। मैं उनके साथ सभी यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।' 7 साल पहले हुई थी शादी, ट्रेनिंग के दौरान मिले थे साइना नेहवाल ने 14 दिसंबर, 2018 को कश्यप पारुपल्ली के साथ लव मैरिज की थी। दोनों 2007 से रिलेशनशिप में थे। हालांकि 2005 से एक-दूसरे को जानते थे। अपने करियर के शुरुआती दिनों में दोनों हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद एकेडमी में एक साथ ट्रेनिंग करते थे। एकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान ही दोनों मिले थे। दोनों इस खेल में काफी आगे बढ़े। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में दोनों ने शादी की थी। हालांकि शादी तक दोनों की रिलेशनशिप के बारे में लोगों को भनक भी नहीं थी। कश्यप ने साइना के साथ 17 मार्च को आखिरी पोस्ट की थी साइना ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हरियाणा की रहने वाली साइना नेहवाल ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने लंदन ओलिंपिक-2012 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। वे 2015 में विमेंस सिंगल्स रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर -1 प्लेयर रह चुकी हैं। साइना बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर-1 रैंक हासिल करने वाली एकमात्र महिला भारतीय खिलाड़ी हैं। वे 3 ओलिंपिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। साइना ने 2010 और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। साइना ने 2008 में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) विश्व जूनियर चैंपियनशिप जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं। उसी साल उन्होंने पहली बार ओलिंपिक में हिस्सा लिया। वह ओलिंपिक क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने हॉन्गकॉन्ग की तत्कालीन वर्ल्ड नंबर-5 खिलाड़ी वांग चेन को हराया था, लेकिन इंडोनेशिया की मारिया क्रिस्टिन युलियांती से हार गईं। 2009 में, साइना BWF सुपर सीरीज प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। साइना को 2009 में अर्जुन अवॉर्ड और 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कश्यप 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीते पारुपल्ली कश्यप तेलंगाना के हैदराबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। यह 32 सालों में किसी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी का कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला मेडल था। कश्यप पूर्व ऑल-इंग्लैंड चैंपियन प्रकाश पादुकोण और पुलेला गोपीचंद, दोनों के स्टूडेंट रहे हैं। वह 2012 में ओलिंपिक के क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं। 2013 में कश्यप वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-6 थे। यह उनके करियर की सबसे ऊंची रैंक थी। हालांकि लगातार चोटों के कारण लंबे समय तक इस पोजिशन पर नहीं टिक सके। ---------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... इटली के जैनिक सिनर ने जीता विम्बलडन:पिछले 2 टाइटल जीतने वाले अल्काराज को हराया वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर ने विम्बलडन के मेंस सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। सिनर ने पहली बार यह टाइटल जीता है। वे विम्बलडन चैंपियनशिप का मेंस सिंगल्स टाइटल जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने हैं। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read More
    Previous Article
    एशिया कप, भारत-पाकिस्तान 14 सितंबर को दुबई में खेलेंगे:फाइनल समेत सुपर-4 के एक मैच को छोड़कर सभी मैच यहीं होंगे; टूर्नामेंट 9 सितंबर से
    Next Article
    पहली बार 3 भारतीय बैटर्स के सीरीज में 500+ रन:डकेट ने आकाशदीप को गले लगाया, रोहित शर्मा मैच देखने पहुंचे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

    Related Sports Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment