Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एशिया कप, भारत-पाकिस्तान 14 सितंबर को दुबई में खेलेंगे:फाइनल समेत सुपर-4 के एक मैच को छोड़कर सभी मैच यहीं होंगे; टूर्नामेंट 9 सितंबर से

    6 months ago

    एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को मेंस एशिया कप के मुकाबलों के लिए वेन्यू का ऐलान कर दिया। हालांकि, शेड्यूल का ऐलान पहले ही किया जा चुका था। एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मुकाबला रविवार (14 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं। ऐसे में रविवार (21 सितंबर) को सुपर 4 मैच में फिर से उनके आमने-सामने होने की उम्मीद है। भारत का पहला मैच UAE से भारत, पाकिस्तान, ओमान और UAE को एक ही ग्रुप में रखा गया है। श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग ग्रुप-बी में हैं। ग्रुप में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 मैच खेलेंगी। भारत 10 सितंबर को UAE, 14 को पाकिस्तान और 19 को ओमान से भिड़ेगा। भारत और पाकिस्तान ने अगर सुपर-4 स्टेज में जगह बनाई तो दोनों टीमें फिर एक बार 21 सितंबर को आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान ने सुपर-4 स्टेज में टॉप किया तो दोनों के बीच टूर्नामेंट में तीसरा मुकाबला भी हो सकता है। पिछला एशिया कप पाकिस्तान ने होस्ट किया था एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान ने की थी। हालांकि, भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था, तब यह हाइब्रिड मॉडल में खेला गया था। भारत के सभी मैच श्रीलंका में हुए थे। भारत ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप 2023 का खिताब जीता था। पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव अप्रैल में पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत की ओर से 6-7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंध खराब हैं। ऐसे में एशिया कप में पाकिस्तान खेलने के लिए भारत नहीं आएगा। इसलिए ACC टूर्नामेंट को UAE में कराया जा रहा है। भारत ने 8 बार जीता एशिया कप एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। अब तक 16 बार यह टूर्नामेंट खेला जा चुका है। भारत ने इसे सबसे ज्यादा 8 बार जीता। वहीं श्रीलंका ने 6 और पाकिस्तान ने 2 बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए थे इस साल फरवरी-मार्च में हुई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं गई थी। भारत के सभी मैच UAE में कराए गए थे, यही नहीं एक सेमीफाइनल और फाइनल भी UAE में ही हुए थे। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा कर खिताब अपने नाम किया था। वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत आई थी पाकिस्तान टीम पाकिस्तान की टीम साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आई थी। तब इंडिया और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को मुकाबला खेला गया था। इस मैच को भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता था। कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी जमाई थी। जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। उन्होंने 19 रन देकर 2 विकेट लिए थे। मुंबई हमले के बाद से द्विपक्षीय सीरीज बंद 2008 के मुंबई हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज बंद हैं। अब दोनों टीमें अब केवल ICC और ACC टूर्नामेंट में एक-दूसरे का सामना करती हैं। ऐसे में जब भी भारत-पाकिस्तान मैच होता है तो दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें इस मुकाबले पर टिकी होती हैं। ऐसे में आयोजक और ब्रॉडकास्टर भारत-पाकिस्तान मैच से ज्यादा से ज्यादा कमाई करते हैं। 2008 में आखिरी बार पाकिस्तान गई थी टीम इंडिया टीम इंडिया ने 2008 में आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा किया था। 3 टेस्ट मैचों की उस सीरीज को भारतीय टीम ने 1-0 से जीता था। इस सीरीज के 2 मैच ड्रॉ रहे थे। 2013 में द्विपक्षीय सीरीज खेलने भारत आया था पाकिस्तान: पाकिस्तान ने 2012-13 में भारत का आखिरी दौरा किया था। उस दौरे पर 3 वनडे और 2 टी-20 मैचों की बाइलैटरल सीरीज खेली गई थी। वनडे सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से जीता था, जबकि टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही थी। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... पहली बार 3 भारतीय बैटर्स के सीरीज में 500+ रन:डकेट ने आकाशदीप को गले लगाया, रोहित शर्मा मैच देखने पहुंचे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स ओवल टेस्ट में रिकॉर्ड्स का दिन भारतीय टीम के नाम रहा। पहली बार किसी सीरीज में भारत के 3 प्लेयर्स ने 500+ रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 754 , केएल राहुल ने 532 और रवींद्र जडेजा ने 516 रन बनाए। इसके अलावा जडेजा ने इंग्लैंड में भारत के लिए किसी सीरीज में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया। पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    वेस्टइंडीज ने दूसरा टी-20 जीता:पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 की बराबरी पर; जेसन होल्डर ने लिए 4 विकेट
    Next Article
    साइना नेहवाल ने पति पारुपल्ली कश्यप संग फोटो शेयर की:19 दिन पहले अलग हुए थे, अब लिखा- हम फिर कोशिश कर रहे

    Related Sports Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment