Search

    Select Website Language

    मदन सिंह तीसरी बार बने श्री राजपूत सभा के जिलाध्यक्ष:समर्थकों किया स्वागत, जिलाध्यक्ष बोले- सबको साथ लेकर समाजहित में काम करूंगा

    1 year ago

    श्री राजपूत सभा जिला टोंक के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। मदन सिंह चौहान लगातार तीसरी बार जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उसके बाद उनका लोगों ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उनके समर्थन में नारेबाजी की गई। चुनाव अधिकारी श्री राजपूत सभा जयपुर के संगठन मंत्री अजय पाल सिंह पचकोडिया ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने नामांकन भरे। कुल 395 मत डाले गए। मदन सिंह चौहान को 218, प्रतिद्वंदी अजय सिंह को 168 मत प्राप्त हुए। जिसमें मदन सिंह चौहान को 50 मतों से विजय घोषित किया गया। 9 मत रिजेक्ट हुए। तीसरी बार जीतने पर मदन सिंह चौहान ने कहा कि इस बार वह पहले से अधिक समाज के विकास पर ध्यान देंगे। इस बार प्रथम बार विधवा सम्मेलन सामूहिक विवाह सम्मेलन आदि प्रतिभा सम्मान आदि का आयोजन करेंगे। पूरे समाज को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। चुनाव से किसी भी तरह का मतभेद नहीं रखेंगे। सभी को साथ लेकर चलना ही मेरा उद्देश्य है। श्री राजपूत सभा जयपुर के अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई ने कहा कि यह हम सब की जीत है। सभी को साथ लेकर चलना ही हमारा उद्देश्य रहेगा। किसी तरह का समाज में मनमुटाव नहीं है। सब मिलकर समाज को आगे ले जाने का कार्य करेंगे। इस दौरान जयपुर श्री राजपूत सभा से प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई प्रताप सिंह धीर सिंह आदि के निर्देशन में चुनाव संपन्न कराए गए। इस दौरान हनुमान सिंह सोलंकी, रणवीर सिंह राणावत, उमराव सिंह सोलंकी, जसवंत सिंह नरूका, अरविंद सिंह सोलंकी, धर्मेंद्र सिंह राजावत, चंद्रवीर सिंह, महेंद्र सिंह राणावत , बद्री सिंह राजावत, प्रताप सिंह राजावत, राजेंद्र सिंह राणावत, धन सिंह राजावत, भंवर सिंह नरूका, गणेश सिंह, धनराज सिंह राजावत, योगेंद्र सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह राठौड़ आदि सैकड़ो राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    मनुष्य को कर्मों से मिलता है पुण्य और पाप:आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज बोले- व्यसन, फैशन, रहन-सहन, वेशभूषा का ध्यान रखें
    Next Article
    रिमझिम बारिश के बीच निकली कावड़ और कलश यात्रा:गाजे-बाजे के साथ सर्व सनातन समाज के 800 लोग हुए शामिल

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment