Search

    Select Website Language

    खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग:घर का सामान जलकर राख, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

    9 months ago

    जोधपुर के मंडोर क्षेत्र स्थित गऊ घाटी इलाके में यूको बैंक की गली में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गरीब परिवार के मकान में गैस सिलेंडर के रिसाव से अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते मोहल्लेवासियों की सतर्कता के चलते परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। हालांकि घर का सामान जलकर राख हो गया और मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, गऊ घाटी क्षेत्र निवासी बल्की देवी लोहार अपने तीन बेटियों के साथ यहां रहकर जीवन-यापन कर रही है। मंगलवार रात करीब 11 बजे घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव हो गया। देखते ही देखते सिलेंडर ने आग पकड़ ली और तेज लपटों ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार के सभी सदस्यों को समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे किसी को कोई चोट नहीं आई। दमकल की तत्परता से बची जान-माल की बड़ी हानि आग की खबर मिलते ही मंडोर और नागौरी गेट फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग इतनी तेज थी कि घर में रखा सारा सामान, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना में घर से निकाला गया सिलेंडर की दरार स्पष्ट नजर आ रही है, जो गैस रिसाव का कारण बना। मंडोर फायर स्टेशन प्रभारी अजयसिंह ने बताया कि बुधवार सुबह भी घर में रखे एक बक्से से धुआं निकलने की सूचना पर एक गाड़ी भेजी गई थी। विधवा महिला के लिए जीवन बड़ी चुनौती बल्की देवी लोहार के पति की मौत हो गई थी, वह अपने बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए मंडोर गार्डन के पास बैठकर खिलौने बेचती है। उनके तीन बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी और घर की जिम्मेदारी बल्की देवी के कंधों पर है। इस भीषण हादसे के बाद उनका आशियाना पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, जिससे उनका जीवन संकट में आ गया है। प्रशासन से मदद की गुहार मोहल्लेवासियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि बल्की देवी लोहार के परिवार की आर्थिक सहायता की जाए एवं उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि यह जरूरतमंद परिवार फिर से अपना जीवन सुचारू रूप से व्यतीत कर सके। इस दुर्घटना में जिस प्रकार मोहल्लेवासियों ने सतर्कता दिखाई तथा दमकल दल ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाया, उसकी सभी जगह सराहना की जा रही है। साथ ही, इस घटना के बाद गैस सिलेंडरों के रख-रखाव व उनके सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता महसूस हुई है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    श्याम संकीर्तन महोत्सव में भजनों पर झूमे भक्त:श्रावण पुत्रदा एकादशी पर देर रात तक चला कार्यक्रम
    Next Article
    राजस्थान रोडवेज बस का सफर महंगा:किराए में 10% से ज्यादा की बढ़ोतरी, जानें-किस कैटेगरी में कितना बढ़ा किराया

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment