Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    राजगढ़: श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में दिनदहाड़े चोरी करते दो बालक रंगे हाथ पकड़े गए

    1 year ago

    राजगढ़ सादुलपुर के महाराणा प्रताप चौक स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में 26 जुलाई को दो बालक मंदिर की प्लास्टिक गुल्लक तोड़कर रुपये निकालते पकड़े गए। पुजारी चिरंजीवी शर्मा के पहुंचते ही दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पूछताछ में बालकों ने बताया कि वे धाणक परिवार से हैं और पहले भी गौशाला मोक्ष भूमि मंदिर से चोरी कर चुके हैं, लेकिन पुलिस द्वारा छोड़ दिए गए थे। इस बार भी उन्होंने कई मंदिरों से चोरी की बात कबूली है। पुजारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसने दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की है।
    यह भी सामने आया है कि तीन महीने पहले पकड़े गए एक बालक को फिर से चोरी करते पाया गया है। ऐसे मामलों में यह आवश्यक है कि पुलिस इन्हें सिर्फ नाबालिग मानकर छोड़ न दे, बल्कि जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत इन पर उचित कार्रवाई करते हुए इन्हें बाल सुधार गृह भेजा जाए, जिससे अपराधों पर नियंत्रण हो सके। यह आशंका भी जताई जा रही है कि संभवतः इन बच्चों को किसी गैंग या परिजनों से प्रोत्साहन मिल रहा हो।

    Click here to Read More
    Previous Article
    व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का विरोध, दुकानदारों ने किया आक्रोश प्रदर्शन
    Next Article
    सरदारशहर को मिली विकास कार्यों की सौगात, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    Related Crime Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment