Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    सरदारशहर को मिली विकास कार्यों की सौगात, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    1 year ago

    सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों की सौगात को लेकर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने सरदारशहर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने मेरी अनुशंसा पर क्षेत्र में शिक्षा, बिजली, पानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

    रिणवा ने जानकारी दी कि उनकी अनुशंसा पर कुल 14 सड़कों को स्वीकृति मिली है जिनमें कल्याणपुर-दुलरासर, पटनदेसर-अमृतसर, सरदारशहर से बिकमसरा-रामसीसर-भेड़वालिया-बायला-रंगाईसर-सोनपालसर-धीरासर, मालसर स्टैंड से भोपसार छोटा वाया मालकसर-राजासर, और अन्य ग्रामीण संपर्क मार्ग शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बापा सेवा सदन में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल को पुनः प्रारंभ कराने के लिए उन्होंने कई विभागों से मुलाकात की है और यह कार्य शीघ्र शुरू होगा।

    प्रेस वार्ता के दौरान रिणवा ने यह विश्वास भी जताया कि भविष्य में जनहित के और भी कार्य जारी रहेंगे और वे जनता से सतत रूप से जुड़े रहेंगे।
    इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री श्याम पारीक, नगर अध्यक्ष मुकेश भामा, भाजयुमो महामंत्री गुरु धानका, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज दर्जी, युवा नेता प्रशांत स्वामी, विक्रम सैनी और एडवोकेट राकेश सैनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजगढ़: श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में दिनदहाड़े चोरी करते दो बालक रंगे हाथ पकड़े गए
    Next Article
    राजगढ़ में कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    Related Politics Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment