Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    राजगढ़ के नून्द गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने निकाली आक्रोश रैली और प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

    1 hour ago

    राजगढ़ क्षेत्र के नून्द गांव में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। शनिवार को पानी की भारी किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने युवा मंडल नून्द के नेतृत्व में गांव में विशाल आक्रोश रैली निकाली और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

    ग्रामीणों का मुख्य आरोप गांव में बन रही पानी की टंकी को लेकर है। ग्रामीणों के अनुसार करीब चार वर्षों से टंकी के निर्माण और रखरखाव का कार्य अधूरा पड़ा है। प्रशासन की ओर से घर-घर पानी के कनेक्शन तो कर दिए गए हैं, लेकिन टंकी का काम पूरा नहीं होने के कारण आज तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई है।

    ग्रामीणों ने प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन और संबंधित जलदाय विभाग से पानी की टंकी का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने और घर-घर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

    ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    राजगढ़-सादुलपुर क्षेत्र की जन समस्याओं और हर जमीनी खबर के लिए सिटी न्यूज़ से जुड़े रहें।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजगढ़-सादुलपुर की बेटी अनामिका ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment