Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    सादुलपुर-राजगढ़ में बिगड़ी जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने जलदाय विभाग से की शिकायत

    2 hours ago

    सादुलपुर-राजगढ़ शहरी क्षेत्र में अस्त-व्यस्त हो रही जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर गुरुवार को कांग्रेसी पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल जलदाय विभाग के अधिकारियों से मिला।

    पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं पार्षद जगदीश बैरासरिया के नेतृत्व में करीब दर्जन भर पार्षद जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय पहुंचे और शहर में सामने आ रही पेयजल समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

    जगदीश बैरासरिया ने कहा कि शहर में पानी की कमी नहीं बल्कि जलापूर्ति व्यवस्था और प्रबंधन से जुड़ी समस्याएं हैं। पार्षद हैदर अली ने कब्रिस्तान के आसपास पाइपलाइन की समस्या का मुद्दा भी अधिकारियों के सामने रखा।

    सहायक अभियंता अनिल नायर और कनिष्ठ अभियंता मुकेश सकरवाल ने पार्षद प्रतिनिधिमंडल से पूरी स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने वार्डवार सर्वे करवाने और अधिक समस्या वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

    जलदाय विभाग कार्यालय में मौजूद नागरिकों ने भी जल समस्या को लेकर आवाज उठाने पर पार्षदों का आभार जताया।

    सादुलपुर-राजगढ़ की स्थानीय समस्याओं और हर महत्वपूर्ण खबर की ग्राउंड रिपोर्ट के लिए सिटी न्यूज़ से जुड़े रहें।

    Click here to Read More
    Previous Article
    City News पर अपनी खबर कैसे भेजें? फोटो, वीडियो और पूरी जानकारी भेजने का आसान तरीका

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment