Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    राजगढ़ में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, सुबह 6 बजे पालिका टीम के साथ मैदान में उतरे चेयरमैन राकेश पूनिया

    1 hour ago

    राजगढ़ में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद रामधुनी और भजन के माध्यम से महात्मा गांधी के आदर्शों को याद किया गया।

    इस अवसर पर सुबह 6 बजे राजगढ़ नगरपालिका के चेयरमैन राकेश पूनिया पालिका टीम के साथ गांधी पार्क पहुंचे। उन्होंने पार्क में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को पार्क की नियमित सफाई और पौधों में नियमित पानी देने के निर्देश दिए।

    कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन अफरोज बानो, लाल मोहम्मद (लकी), विमल पूनिया, कौशल पूनिया, गोपाल शर्मा सहित नगरपालिका पार्षद, कर्मचारी और शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

    राजगढ़ नगरपालिका की नई पहल और शहर की हर स्थानीय खबर के लिए सिटी न्यूज़ से जुड़े रहें।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सादुलपुर क्रय-विक्रय सहकारी समिति की 51वीं वार्षिक आम सभा, समिति अध्यक्ष ने क्या कहा? सुनिए पूरा बयान
    Next Article
    हासियावास डैम के विरोध में 46वें दिन धरना, डॉ. कृष्णा पूनिया ने किसानों के समर्थन में कही बड़ी बात

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment