Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    राजगढ़-सादुलपुर की बेटी अनामिका ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

    1 hour ago

    राजगढ़-सादुलपुर क्षेत्र की बेटी ने खेल के मैदान में शानदार उपलब्धि हासिल कर पूरे चूरू जिले का नाम रोशन किया है।

    हमीरवास गांव की होनहार छात्रा अनामिका ने भरतपुर के डीग में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 49 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार सफलता हासिल की है।

    अनामिका पीएम श्री शहीद हरिसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हमीरवास की कक्षा 11वीं की छात्रा हैं। उनकी इस सफलता में उनके पिता संजीव पूनिया की महत्वपूर्ण भूमिका है, जो स्वयं कुश्ती कोच हैं और अनामिका को नियमित प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देते हैं।

    अनामिका की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजपाल ओला ने खुशी जताते हुए अनामिका और उनके पिता को बधाई दी। इस सफलता से विद्यालय परिवार और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

    राजगढ़-सादुलपुर क्षेत्र की होनहार प्रतिभाओं और स्थानीय खबरों की हर महत्वपूर्ण अपडेट के लिए सिटी न्यूज़ से जुड़े रहें।

    Click here to Read More
    Previous Article
    चूरू पंचायत चुनाव 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, 13 पंचायत समितियों और 478 ग्राम पंचायतों में होगा चुनाव

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment