Search

    Select Website Language

    प्रधान के दो वीडियो से मचा सियासी भूचाल:पूनम ने कहा- मैं ही प्रधान, नहीं कोई प्रतिनिधि, पंचायत में गलत काम नहीं होने दूंगी

    11 months ago

    बुधवार को कामां में पंचायत राजनीति का ऐसा मोड़ आया, जिसने पूरे इलाके को चौंका दिया। प्रधान पूनम शर्मा के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। सुबह 10 बजे पहला वीडियो आया। पूनम शर्मा ने कहा, “पंचायत समिति में भ्रष्टाचार चरम पर है। मैं खुद प्रधान हूं, मेरा कोई प्रतिनिधि नहीं। डोंगल आईडी से मुझे बाहर कर दिया गया। आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर बदल दिया गया। अब किसी की गड़बड़ नहीं चलेगी।” इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। दोपहर में दूसरा वीडियो सामने आया। इसमें पूनम शर्मा के पति के बड़े भाई हेतराम शर्मा ने कहा, “हम पर भाजपा और विधायक नौक्षम चौधरी का विश्वास है। पंचायत में भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे। विश्वास की लाज रखेंगे।” शाम 4 बजे तीसरा वीडियो आया। पूनम शर्मा ने कहा, “मामला पारिवारिक था। परिवार बैठा, बात हुई और सब सुलझ गया। अब सब एक हैं। विधायक जी के नेतृत्व में पंचायत में तालमेल रहेगा।” राजनीतिक चर्चाओं में कहा गया – मामला घर का था, मंच राजनीति का बन गया। एक ही दिन में भ्रष्टाचार का आरोप, पारिवारिक रिश्तों की कैमरे पर सफाई और फिर सामंजस्य की मिसाल देखने को मिली। अब सवाल यह है कि यह सुलह स्थायी है या अगले बुधवार को फिर कोई नया वीडियो सामने आएगा। प्रधान ने कहा, “मामला पारिवारिक, परिवार बैठा, बात हुई और सब सुलझ गया। अब सब एक हैं, पहले लगाया पंचायत समिति में भ्रष्टाचार का आरोप, कुछ घंटे बाद मुकरीं पंचायत समिति में भ्रष्टाचार को लेकर प्रधान पूनम शर्मा का दर्द वीडियो में छलक पड़ा। उन्होंने साफ कहा- मैं ही असली प्रधान हूं, मेरा कोई प्रतिनिधि नहीं है। विधायक नौक्षम चौधरी का हवाला देते हुए बोलीं- जैसे विधायक का कोई प्रतिनिधि नहीं होता, वैसे ही मेरा भी कोई नहीं है। पूनम ने बताया कि उनका मोबाइल नंबर आधार से बदल दिया गया है। डोंगल आईडी से भी उन्हें बाहर कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी- अब पंचायत समिति में कोई गलत काम नहीं होने दूंगी। दोपहर में दूसरा वीडियो सामने आया। इसमें पूनम शर्मा के जेष्ठ हेतराम शर्मा ने मोर्चा संभाला। बोले- भाजपा और विधायक ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरूंगा। पंचायत समिति में भ्रष्टाचार नहीं पनपने दूंगा। शाम 4 बजे तीसरा वीडियो आया। इसमें पूनम शर्मा ने पलटी मार दी। शांत लहजे में बोलीं- यह मामला पारिवारिक था, जिसे अब परिवार ने आपस में सुलझा लिया है। अब सभी विधायक नौक्षम चौधरी के नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे। पंचायत समिति में समन्वय से विकास कार्य होंगे। कस्बे में दिन भर वायरल हुए इन वीडियो की चर्चाएं बनी रही। जिससे कामां की राजनीति में नया मोड आ गया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    पूंछरी का लौठा पहुंचे सीएम:भजनलाल शर्मा ने सपत्नीक लगाई श्रीनाथ जी की ढोक भंडारे में श्रद्धालुओं को प्याऊ पर पिलाया पानी
    Next Article
    राजस्थान के शिव मंदिर में 151 किलो घी से अभिषेक:3100KG आम से सजाया गया शिवालय, सुबह 4 बजे से ही जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ रही

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment